7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedमोबाइल नंबर के नियमों में किया सरकार ने बदलाव, Jio, Airtel, VI...

मोबाइल नंबर के नियमों में किया सरकार ने बदलाव, Jio, Airtel, VI यूजर्स दें ध्यान, अब करना होगा ये काम

Published on

सरकार की तरफ से मोबाइल नियमों में समय समय पर बदलाव किया जाता है। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है, लेकिन इस बार बदलाव विदेशी नागरिकों के लिए किया गया है। दरअसल पहले विदेश नागरिकों को भारतीय नंबर लेने में काफी समस्या होती थी, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है और उनके लिए नया नंबर आसान बना दिया है। क्योंकि OTP हासिल करने के नियमों कुछ बदलाव हुए हैं और इसकी जानकारी आज हम आपको विस्तार से देने वाले हैं-

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर ?
भारतीय यूजर्स के लिए फिलहाल नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका सीधा असर विदेशी नागरिकों पर पड़ने वाला है। क्योंकि पहले उन्हें भारत आने के बाद नया नंबर हासिल करने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन नए नियमों में उनके लिए नया नंबर हासिल करना आसान होने वाला है। क्योंकि अब उन्हें ओटीपी देने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह इसके लिए Email का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहले क्या होता था ?
पहले विदेशी नागरिकों को सिम हासिल करने के लिए किसी स्थानीय नंबर का इस्तेमाल करना होता था और उनके नंबर पर ओटीपी आता था, लेकिन अब इसे वैकल्पिक कर दिया गया है। यानी वह चाहें तो ओटीपी हासिल करने के लिए ईमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी उनके पास स्थानीय नंबर होना अनिवार्य नहीं है। सरकार की तरफ से हाल ही में इसको लेकर फैसला लिया गया है जो कई विदेशी नागरिकों को राहत दे सकता है।

EKYC अनिवार्य-
ये पहली बार नहीं है जब सरकार ने नया मोबाइल कनेक्शन लेने के नियमों में ऐसा बदलाव किया है। इससे पहले भी सरकार की तरफ स्थानीय नागरिकों के लिए नए कनेक्शन के नियमों में बदलाव किया गया था। इसमें EKYC को अनिवार्य कर दिया गया था। दरअसल ये फैसला इसलिए लिया गया था। क्योंकि स्कैम लगातार हो रहे थे और कई मामलों में यूजर्स को पता भी नहीं होता था और उनके नाम से सिम हासिल कर ली जाती थी। यही वजह है कि अब अगर किसी भी यूजर को सिम हासिल करनी है तो उसे EKYC करवाना अनिवार्य है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...