12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलचार छक्के की फोटो डालकर चिढ़ा रहा था पाकिस्तानी, हरभजन सिंह ने...

चार छक्के की फोटो डालकर चिढ़ा रहा था पाकिस्तानी, हरभजन सिंह ने याद दिलाया क्रिकेट का काला दिन

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएगी। कुछ दिनों पहले ही भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाना चाहिए। इसके बाद से पाकिस्तानी हरभजन को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी पत्रकार होने का दावा करने वाले यूजर ने भज्जी को ट्रोल करना चाहा।

भज्जी को चार छक्कों की दिलाई याद
एक्स पर पत्रकार होने का दावा करने वाले पाकिस्तानी यूजर फरीद खान ने हरभजन सिंह को टैग करके एक पुराने मैच का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भज्जी के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर चार छक्के मारे थे। उस यूजर ने लिखा- हैलो हरभजन सिंह, इसकी वजह से आपको पाकिस्तान में सुरक्षा की दिक्कत है।

हरभजन ने आतंकी हमला याद दिलाया
इस ट्वीट पर हरभजन सिंह भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने इसपर 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले की याद दिला दी। तब मैच के लिए स्टेडियम जा रही श्रीलंकाई टीम पर हमला हो गया था। इसी वजह से कई सालों तक पाकिस्तान में कोई टीम दौरे के लिए नहीं गई। हरभजन सिंह ने एक मैगजिन का पेज शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- नहीं इसके लिए नहीं। क्रिकेट में जीत हमेशा लगी रहती है। मैं तुम्हें बताता हूं कि असली समस्या यही है। फोटो चेक करो। अब यहां से निकल जाओ। F का मतलब समझ आ गया होगा या समझाऊं? F का मतलब तुम्हारा नाम है। वो मत सोचो जो तुम F का मतलब सोच रहे हो। तुम जानते हो कि मेरा क्या मतलब है।

एशिया कप के लिए नहीं गई थी टीम इंडिया
पिछले साल एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास थी। इसके बाद भी भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया गया था। भारत के मैच समेत फाइनल श्रीलंका में खेला गया था। इसी मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी का भी आयोजन किया जा सकता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...