7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedगिरते बाजार में जोमैटो की लंबी छलांग, दीपिंदर गोयल हुए मालामाल, एक...

गिरते बाजार में जोमैटो की लंबी छलांग, दीपिंदर गोयल हुए मालामाल, एक झटके में कमा लिए 1600 करोड़

Published on

नई दिल्ली:

शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट के बीच फूड एग्रीगेटर जोमैटो का शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर करीब 19 फीसदी उछाल के साथ 278.45 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 2.46 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस तेजी से कंपनी के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव दीपिंदर गोयल की लॉटरी लग गई। कुछ ही घंटे में उनकी नेटवर्थ में करीब 1,600 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 234.10 रुपये पर बंद हुआ था। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने जोमैटो के शेयर को बाय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ 1.7 अरब डॉलर पहुंच गई है। उनकी जोमैटो में 4.19 फीसदी हिस्सेदारी है। आज की तेजी से उनकी झोली में 1,638 करोड़ रुपये आए। इस तरह कंपनी में उनके स्टेक की वैल्यू 10,288 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी में इन्फो एज (इंडिया) की भी हिस्सेदारी है। उसके पास जोमैटो के 1,19,46,87,095 इक्विटी शेयर हैं जिनकी वैल्यू करीब 33,265 करोड़ रुपये है। कंपनी ने गुरुवार को अपना जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 12,650 परसेंट बढ़कर 253 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 75 फीसदी बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये रहा।

टारगेट प्राइस
इस रिजल्ट के बाद कई रेटिंग एजेंसियों ने जोमैटो के शेयर को अपग्रेड कर दिया। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कहा कि ब्लिंकिट के मुनाफे में भी सुधार आया है। फर्म ने जोमैटो के शेयर को बाय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 350 रुपये कर दिया। जेएम फाइनेंशियल, UBS, Citi और Goldman Sachs ने भी जोमैटो के शेयर को बाय रेटिंग देते हुए 260-280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसी तरह Bernstein और Morgan Stanley ने कंपनी को आउटपरफॉर्म टैग दिया है। लेकिन Macquarie ने इसे अंडरपरफॉर्म टैग देते हुए 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...