10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedUS ने हिला दिया भारतीय बाजार.... टूट गए ये 5 दिग्‍गज शेयर,...

US ने हिला दिया भारतीय बाजार…. टूट गए ये 5 दिग्‍गज शेयर, 4.56 लाख करोड़ स्‍वाहा!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अमेरिका में आई मंदी की आशंका के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कई दिग्‍गज शेयर 5 फीसदी तक टूट चुके हैं. मारुति सुजुकी के शेयरों की वैल्‍यू 12,000 रुपये से ज्‍यादा की है, इसमें 5 फीसदी की गिरावट आई है और यह BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से सबसे ज्‍यादा टूटा है.

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, जिसका असर आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में भी देखने को मिला. Sensex 885.60 अंक या 1.08% गिरकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ. Nifty50 की बात करें तो यह 293.20 अंक टूटकर 24,717.70 लेवल पर बंद हुआ. जबकि इसके दिन का निचला स्‍तर 24,686.85 लेवल था.

बता दें सेंसेक्‍स 631 अंक टूटकर 81235 लेवल पर खुला था, जबकि निफ्टी 50 (Nifty50) 227 अंक गिरकर 24,783 पर ओपन हुआ. गुरुवार को सेंसेक्‍स 81,867.55 पर क्‍लोज हुआ था, जबकि निफ्टी 25000 अंक के ऊपर बंद हुआ था.

निवेशकों को 4.56 लाख करोड़ का नुकसान
सेंसेक्‍स में भारी गिरावट से बीएसई का मार्केट कैप शुक्रवार को 4.56 लाख करोड़ रुपये घटकर 457.06 लाख करोड़ हो गया. ऐसे में कहा जा सकता है कि शुक्रवार को बीएसई के तहत निवेशकों का वैल्‍यूवेशन 4.56 लाख करोड़ रुपये घट गया.

अमेरिका में ऐसा क्‍या हुआ, जिससे गिरा बाजार
दरअसल, अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई डाटा में बड़ी कमी आई है, जो संकेत दे रहा है अमेरिका में मंदी आ सकती है. साथ ही बेरोजगारों की संख्‍या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी हुई है, जिसका असर सीधे अमेरिकी बाजार पर पड़ा है. वहीं IT सेक्‍टर में छंटनी के ऐलान से भी संकट और गहरा गया है, जिससे ग्‍लोबल आईटी सेक्‍टर भी भारी दबाव में है.

इन दिग्‍गज शेयरों में आई तगड़ी गिरावट
BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से सबसे ज्‍यादा गिरावट Maruti Suzuki के शेयरों में आया है. यह शुक्रवार को 4.63 प्रतिशत टूटकर 12730.95 रुपये पर बंद हुआ. Tata Motors Share आज 4.17 प्रतिशत गिरकर 1096.90 रुपये पर बंद हुआ. JSW Steel करीब 4 प्रतिशत और Tata Steel के शेयर 3 प्रतिशत गिरकर बंद हुए. इसके बाद एलएंडटी के शेयरों में 3 प्रतिशत की कमी आई है. कुल 30 शेयरों में से 25 शेयरों में गिरावट आई और बाकी पांच शेयर मामूली उछाल पर रहे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...