12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमनु भाकर के उस शूटऑफ की कहानी... जिस वजह से पेरिस ओलंपिक...

मनु भाकर के उस शूटऑफ की कहानी… जिस वजह से पेरिस ओलंपिक में महाहैट्रिक हुई मिस

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 के आठवें दिन यानी 3 अगस्त को भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. आठवें दिन भारतीय फैन्स की निगाहें स्टार निशानेबाज मनु भाकर पर थीं, जो वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में भाग ले रही थीं. मनु से इस फाइनल में मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वह चौथी पोजीशन पर रहीं. मनु भाकर इसके साथ ही इस ओलंपिक में मेडल की महाहैट्रिक बनाने से चूक गईं.

शूटऑफ में यूं जीती हंगरी की निशानेबाज
देखा जाए तो मनु भाकर फाइनल मुकाबले में एक समय मेडल जीतने की स्थिति में थीं. सात सीरीज की समाप्ति के बाद मनु भाकर दूसरे नंबर पर कायम थीं. उस समय रेस में सिर्फ चार शूटर बची थीं. इसके बाद फिर आठवीं सीरीज हुई, जिसकी समाप्ति के बाद एक शूटर को एलिमिनेट होना था. आठवीं सीरीज में मनु के पांच में से सिर्फ 2 शॉट निशाने पर रहे. ऐसे में मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर के एक समान 28-28 अंक हो गए.

ओलंपिक की किसी निशानेबाजी इवेंट के फाइनल में यदि एलिमिनेशन स्टेज में दो शूटर्स के समान अंक होते हैं, तो शूटऑफ का सहारा लिया जाता है. ऐसे में मनु और वेरोनिका में से एक शूटर को चौथे स्थान पर फिनिश करना था, जिसके लिए शूटऑफ का सहारा लिया गया. शूटऑफ में हंगरी की शूटर ने 5 में से 3 शॉट सही लगाए. वहीं मनु भाकर 5 में से दो शॉट निशाने पर लगा सकीं.

फाइनल में मनु भाकर का प्रदर्शन
सीरीज 1- 2/5 शॉट
सीरीज 2- 4/5
सीरीज 3- 4/5
सीरीज 4- 3/5
सीरीज 5- 5/5
सीरीज 6- 4/5
सीरीज 7- 4/5
सीरीज 8- 2/5
शूटऑफ- 2/5

साउथ कोरिया की जिन यांग ने इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता. वहीं फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेव्स्की ने सिल्वर हासिल किया. जिन और कैमिली के 37-37 अंक थे, ऐसे में शूटऑफ का सहारा लिया गया. हंगरी की वेरोनिका मेजर ने कांस्य पदक जीता. वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में कुल 8 शूटर्स ने भाग लिया था.

मनु भाकर अगर इस इवेंट में मेडल जीत लेतीं तो वह भारत की सबसे बड़ी एथलीट बन जातीं, क्योंकि कभी भी कोई भारतीय ख‍िलाड़ी व्यक्त‍िगत तौर पर 3 मेडल नहीं जीत पाया है. मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता था. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. खास बात यह है कि इस ओलंप‍िक में भारत के तीनों ही मेडल शूटिंग में ही आए हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...