12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलहम लोग अक्सर नहीं मिलते लेकिन... एमएस धोनी ने विराट कोहली के...

हम लोग अक्सर नहीं मिलते लेकिन… एमएस धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते का किया खुलासा

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अपने संबंधों पर बात की, जिनके साथ उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान कई यादगार पल बिताए हैं और कई साझेदारियां भी बनाई हैं। धोनी ने हाल ही में हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान दोनों के रिलेशन को बताया। विराट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा कि जब भी वे मिलते हैं, वे एक-दूसरे के साथ बातचीत करना सुनिश्चित करते हैं।

धोनी ने अपने और कोहली के रिश्ते पर क्या कहा?
एमएस धोनी ने अपने और कोहली के रिश्ते पर कहा, ‘हम लंबे समय तक भारत के लिए खेलने वाले साथी रहे हैं। जब बात विश्व क्रिकेट की आती है तो वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ में से एक रहे हैं। बीच के ओवरों में उनके साथ बहुत बल्लेबाजी करता था और यह बहुत मजेदार था क्योंकि हम खेल में बहुत सारे दो और तीन रन लेते थे, इसलिए यह हमेशा मजेदार रहा है। ऐसा नहीं है कि हम अक्सर मिलते हैं, लेकिन जब भी हमें मौका मिलता है, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम कुछ समय के लिए चैट करें, हम इस बारे में बात करेंगे कि क्या चल रहा है। यह हमारा रिश्ता है।’

आखिरकार विराट ने जीता टी20 वर्ल्ड कप
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर ही लिया है। उन्होंने अब अपने करियर में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया है। उन्होंने जून में वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 76 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। बता दें कि उस पूरे वर्ल्ड कप में विराट का बल्ला नहीं चला था। लेकिन फाइनल में उन्होंने कमाल कर दिया।

आईपीएल 2024 में आखिरी बार एक्शन में दिखे धोनी
आईपीएल 2024 में एमएस धोनी आखिरी बार एक्शन में नजर आए थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 11 पारियों में 220 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे। उन्होंने पूरे सीजन में 14 चौके और 13 छक्के लगाए थे। हालांकि अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भाग लेंगे या नहीं।

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...