7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी और सुनील मित्तल की बढ़ेगी टेंशन? BSNL से बड़ी खबर,...

मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल की बढ़ेगी टेंशन? BSNL से बड़ी खबर, जियो-एयरटेल देख चुके हैं नमूना!

Published on

नई दिल्‍ली

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल जल्द ही 5G सेवाएं शुरू करने वाली है। इससे जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। बीएसएनएल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब सोशल मीडिया पर लोगों को जियो और एयरटेल की महंगी सेवाओं को छोड़कर बीएसएनएल अपनाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। बीएसएनएल ने अपनी 5G सेवाओं को शुरू करने के लिए कई स्टार्टअप और कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर 5G सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

अभी तक देश में सिर्फ रिलायंस जियो और एयरटेल ही 5G सेवाएं दे रही हैं। लेकिन, आने वाले दिनों में बीएसएनएल के इसकी पेशकश से इन दोनों कंपनियों को अपने ग्राहकों को खोने का डर सता रहा है। बीएसएनएल का टारगेट आने वाले महीनों में स्टार्टअप और कंपनियों के साथ मिलकर 5G का ट्रायल शुरू करना है। इस ट्रायल में सबसे पहले प्राइवेट नेटवर्क (CNPN) स्थापित करने पर फोकस किया जाएगा।

पार्टनरश‍िप में बीएसएनएल का क्‍या होगा काम?
इस साझेदारी में बीएसएनएल स्पेक्ट्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधन उपलब्ध कराएगा, जबकि पार्टनर कंपनियां सेवाएं देने का काम संभालेंगी। बीएसएनएल को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), लेखा वायरलेस और अमंत्य टेक्नोलॉजीज जैसी कई प्रमुख भारतीय कंपनियों से परीक्षण प्रस्ताव मिले हैं। ये कंपनियां वॉयस, वीडियो, डेटा, नेटवर्क स्लाइसिंग, प्राइवेट ऑटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज (PABX) जैसी विभिन्न 5G-आधारित सेवाओं का पता लगाएंगी।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने दी यह जानकारी
उधर, ग्‍वालियर में शनिवार को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। कंपनी का घरेलू 4जी नेटवर्क भी तैयार है। इसे 5जी में बदलने का काम चल रहा है। सिंधिया ने कहा, ‘कई लोगों ने पूछा था कि जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 4जी नेटवर्क शुरू किया तो बीएसएनएल ने क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी कंपनी का नेटवर्क विकसित करना है तो हम चीन या किसी अन्य विदेशी देश के उपकरणों का उपयोग नहीं करेंगे।’

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत संकल्प लिया है कि भारत अपना खुद का 4जी स्टैक, कोर सिस्टम या टावर विकसित करेगा। इसे रेडिएशन एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कहा जाता है। भारत अपनी तकनीक विकसित करेगा और देशवासियों को 4जी नेटवर्क देगा। इसमें हमें डेढ़ साल लग गए। भारत अपनी स्वदेशी तकनीक रखने वाला पांचवां देश बन गया है। टावर लगाने का काम चल रहा है। तेजस नेटवर्क, सी-डॉट और टीसीएस जैसी भारतीय कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। बीएसएनएल इसे लागू कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लग जाएंगे। बाकी 21,000 अगले साल मार्च तक लगाने का टारगेट है। हाल ही में जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की। इसका सीधा फायदा बीएसएनएल को हुआ। जब अन्य कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए तो बीएसएनएल के प्‍लान तुलना में सस्ते रह गए। इसने उन ग्राहकों को बीएसएनएल की ओर आकर्षित किया जो कम खर्च में ज्यादा डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहते थे।

टैरिफ बढ़ाने का कंपन‍ियां देख चुकी हैं नमूना
हाल ही में जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की। इसका सीधा फायदा बीएसएनएल को हुआ। जब अन्य कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए तो बीएसएनएल के प्‍लान तुलना में सस्ते रह गए। इसने उन ग्राहकों को बीएसएनएल की ओर आकर्षित किया जो कम खर्च में ज्यादा डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहते थे।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...