7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedBSNL 5G का रास्ता साफ, सरकार की टेस्टिंग हुई सफल, खुद केंद्रीय...

BSNL 5G का रास्ता साफ, सरकार की टेस्टिंग हुई सफल, खुद केंद्रीय मंत्री ने दी हरी झंडी

Published on

BSNL 5G का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद BSNL 5G की टेस्टिंग की है और इसमें कंपनी कामयाब हो गई है। सिंधिया खुद टेस्टिंग करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) पहुंचे थे। नई दिल्ली स्थित कैंपस में BSNL 5G की टेस्टिंग की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने BSNL की 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर खुद वीडियो कॉल की थी। यहां पर उन्होंने 5जी नेटवर्क की क्षमता का परीक्षण किया।

इस टेस्ट के बाद ये साफ हो गया कि अब दिन दूर नहीं जब BSNL 5G नेटवर्क लोगों के पास होगा। कहा जा सकता है कि ये भारत के टेलीकॉम सेक्टर में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही अन्य कंपनियों के लिए ये थोडी चिंता का विषय भी बन सकता है। क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेंटर पर पहुंचकर टेक एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों से इस पर बात की और कहा कि हमें फास्ट 5जी इंटरनेट उपलब्ध करवाने पर काम करना चाहिए।

सिंधिया ने यहां पहुंचने के बाद वैज्ञानिकों के साथ मीटिंग की और C-DOT में मौजूद अन्य चीजों के बारे में जाना। यहां उन्होंने जानकारी ली कि देश के वैज्ञानिक और टेक एक्सपर्ट्स अभी किस चीज पर काम कर रहे हैं। ग्लोबल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में भारत की स्ट्रेटेजी को लेकर भी उन्होंने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत में नई तकनीक पर काम किया जा रहा है और जोर देते हुए बोले कि बहुत जल्द भारत की तरफ पूरी दुनिया देखेगी जब यहां नई तकनीक आएगी।

6G की चर्चा हुई तेज-
5G पर तो काम किया ही जा रहा है, लेकिन इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ये साफ कर चुके हैं कि बहुत जल्द 6G टेक्नोलॉजी पर भी काम शुरू हो चुका है और इसे विकसित करने की तरफ कदम बढ़ा भी दिए गए हैं। सिंधिया ने कहा था कि भारत टेक्नोलॉजी के मामले में कहीं पर भी पीछे नहीं रहने वाला है। यही वजह है कि हम इस पर लगातार काम भी कर रहे हैं। ज्यातिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह बहुत जल्द ऐसी एप्लीकेशन पर भी काम कर रहे हैं जो 5जी टेक्नोलॉजी पर आधारित हों। 6G को भी दुनियाभर में विकसित किया जा रहा है और भारत भी इस पर लगातार काम कर रहा है। यानी बहुत जल्द लोगों को 6G नेटवर्क भी मिलने वाला है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...