11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलअभी हिम्मत मत हारना लक्ष्य, ब्रॉन्ज की लड़ाई अभी बाकी है, इस...

अभी हिम्मत मत हारना लक्ष्य, ब्रॉन्ज की लड़ाई अभी बाकी है, इस बार नहीं चूकना है

Published on

पेरिस:

पेरिस ओलंपिक 2024 के मेंस सिंगल्स में भारत के लक्ष्य सेन का सफर सेमीफाइनल में रुक गया। सेमीफाइनल में उनका उनका सामना डेनमार्क के डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से था। इस पूरे मैच में लक्ष्य ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां उन्हें नुकसान कर गई, जिससे भारतीय शटलर को मैच 20-22 और 14-21 से गंवाना पड़ा। ऐसे में अब लक्ष्य के पास मौका है कि ब्रॉन्ज मेडल कम से कम अपने नाम करें। ब्रॉन्ज मेडल के लिए उनका मुकाबला मलेशिया के शटलर ली जी जिया के साथ 5 अगस्त को होगा।

पहले गेम में लक्ष्य सेन और विक्टर का खेल
लक्ष्य सेन सेमीफाइनल के पहले गेम के शुरुआत में विक्टर एक्सेलसेन पर पूरी तरह से हावी दिखे थे। एक समय लक्ष्य और विक्टर दोनों बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन थोड़ी ही देर में लक्ष्य ने विक्टर पर अपनी बढ़त बना ली। लक्ष्य जब 11 अंक हासिल कर लिए थे तो विक्टर सिर्फ 9 अंक पर थे। एक समय लक्ष्य ने 5 अंकों की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके बाद डेनमार्क के शटलर ने भी जोरदार वापसी कर मैच को रोमांचक बना दिया। इस दौरान विक्टर को एक-एक अंक जुटाने में हालत खराब हो गई।

लक्ष्य 18 अंक तक पहुंचने के बाद थोड़ा मुश्किल में दिखे। इस दौरान विक्टर को बढ़त बनाने का मौका मिल गया। विक्टर ने दमदार वापसी करते हुए बढ़त के अंतर को सिर्फ 1 अंक तक ला दिया, लेकिन गेम के अंत में विक्टर से एक गलती हुई जिससे लक्ष्य को गेम पॉइंट तो जरूर मिला लेकिन जीत उनके हाथ से फिसल गया। लक्ष्य बिल्कुल जीत दहलीज पर खड़े थे, लेकिन विक्टर ने आखिरी दो पॉइंट के लिए अपनी जान लड़ा दी और इस गेम को उन्होंने 20-22 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में लक्ष्य ने की थी तूफानी शुरुआत
विक्टर के खिलाफ पहला देम गंवाने के बाद लक्ष्य सेन ने दूसरे गेम में जबरदस्त वापसी की। लक्ष्य ने विक्टर पर शुरुआती कुछ मिनट में ही 7-0 की लीड हासिल कर ली। लक्ष्य ने जब 7 पॉइंट हासिल कर लिए थे, तब विक्टर ने पहला अंक हासिल किया और देखते ही देखते विक्टर ने लीगड के अंतर को 8-7 कर दिया। हालांकि, इसके बाद लक्ष्य ने जरूर बढ़त बनाई, लेकिन विक्टर ने स्कोर 12-12 पर ला दिया था।

बराबरी के बाद लक्ष्य और विक्टर में शानदार रैली देखने को मिली। इस दौरान विक्टर ने 2 अंक की बढ़त हासिल कर ली। पिछड़ने के बाद लक्ष्य अपने लय से भटकने लगे और 3 अंक से पिछड़ गए और स्कोर 15-12 हो गया। इसके बाद तो विक्टर का तूफान मानों रुकने का नाम लिया और गेम को 14-21 से अपने नाम कर मैच जीत लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य काफी थके हुए दिख रहे और विक्टर के स्मैश का उनके पास कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...