11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा... वर्ल्ड कप हीरो...

गौतम गंभीर ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा… वर्ल्ड कप हीरो ने हेड कोच को लेकर किया बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कोच के रूप में शानदार शुरुआत की है। उनकी अगुवाई में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया। राहुल द्रविड़ के टी20 विश्व कप के बाद कोच पद छोड़ने के फैसले के बाद गंभीर को यह जिम्मेदारी मिली है। गंभीर के मेंटॉर रहते केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर और 2007 टी20 विश्व कप विजेता जोगिंदर शर्मा का मानना है कि गंभीर लंबे समय तक मुख्य कोच नहीं रह पाएंगे।

जोगिंदर शर्मा ने क्या कहा?
जोगिंदर शर्मा का कहना है कि गौतम गंभीर का खिलाड़ियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। उन्होंने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘गौतम गंभीर टीम को संभालने वाला है लेकिन पर मेरा ये मानना है कि गौतम गंभीर ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा। क्योंकि गौतम गंभीर के अपने ही कुछ फैसले होते हैं। हो सकता है किसी प्लेयर से मनमुटाव हो जाए। मैं विराट कोहली की बात नहीं कर रहा हूँ। गौतम गंभीर के फैसले कई बार ऐसे हो जाते हैं कि दूसरों को पसंद नहीं आते।

2007 में भारत की टी20 विश्व कप जीत में आखिरी ओवर डालने वाले जोगिंदर ने कहा, ‘गौतम गंभीर सीधी बात करने वाला है। वो किसी के पास जाने वाला नहीं है। गौतम गंभीर चापलूसी करने वाला बंदा नहीं है। उसको क्रेडिट देने वाले हम लोग हैं। वो अपना काम करता है, सच्चे दिल से करता है, बड़ी ईमानदारी से करता है।’

2027 तक के लिए मिली है जिम्मेदारी
गौतम गंभीर को भारतीय हेड कोच की जिम्मेदारी 2027 तक के लिए मिली है। भारतीय टीम को इस दौरान चार आईसीसी इवेंट खेलना है। इसमें 2027 में होने वाला वर्ल्ड कप भी शामिल है। भारतीय टीम बदलाव के दौर से भी गुजर रही है। रोहित और कोहली टी20 से संन्यास ले चुके हैं। वनडे और टेस्ट में भी जल्द ही टीम इंडिया को नया कप्तान खोजना पड़ेगा। इसी वजह से गंभीर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...