11 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeखेलSL vs IND: मैच के दौरान सुंदर को 'मारने' दौड़े रोहित शर्मा?...

SL vs IND: मैच के दौरान सुंदर को ‘मारने’ दौड़े रोहित शर्मा? बीच मैदान की घटना

Published on

कोलंबो:

श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपने मजेदार करेक्टर के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दूसरे वनडे में भी रोहित का मजाकिया अंदाज तब देखने को मिला जब स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे। गेंदबाजी करते समय उनका एक्शन के दौरान दो बार पैर फंसा, जिसके बाद जो रोहित ने किया उसको देखकर किसी की हंसी नहीं रुकेगी।

वॉशिंगटन सुंदर को मारने आ रहे थे रोहित शर्मा
दरअसल, स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी करने आए तो एक नहीं बल्कि दो बार वह गेंदबाजी करते समय एक्शन के दौरान अटके। जब वह दूसरी बार अटके। तो स्लिप्स में खड़े कप्तान रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में भागते हुए वॉशिंगटन सुंदर को मारने के लिए आ रहे थे। वह भागते हुए जब आ रहे थे। तो उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी। हालांकि वह बीच में ही रुक गए और वापसी अपनी पॉजिशन पर चले गए। यह पूरी घटना देख विकेटकीपर केएल राहुल भी हंसने लगे थे।

वॉशिंगटन सुंदर ने की कमाल की गेंदबाजी
अनुभवी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 3 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट लिए और 1 मेडन ओवर भी डाला। सुंदर ने अविष्का फर्नांनडो, चरिथ असलंका और कुसल मेंडिस का शिकार किया।

श्रीलंका ने दिया भारत को 241 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 241 रन का टारगेट रखा है। श्रीलंका ने 9 विकेट पर 50 ओवर में 240 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 40 रन अविष्का फर्नांनडो और कामिंदु मेंडिस ने बनाए। इसके अलावा डुनिथ वेलालागे ने 39 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने भी 30 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिए। कुलदीप यादव को भी 2 सफलता मिली। इसके अलावा अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...