11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलओलंपिक में भारतीय टीम के साथ हुई बेईमानी? हॉकी इंडिया ने इन...

ओलंपिक में भारतीय टीम के साथ हुई बेईमानी? हॉकी इंडिया ने इन 3 मामलों को लेकर कर दी शिकायत

Published on

पेरिस,

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम का पेरिस ओलंपिक 2024 में दमदार खेल जारी है. भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबला रविवार (4 अगस्त) को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा. मैच 1-1 से ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम ने शूटआउट में 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया और सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.

यह मैच कई मामलों को लेकर विवादों में रहा है. पहला तो सबसे बड़ा विवाद यही रहा है कि मैच में रेड कार्ड के कारण 17वें मिनट में अमित रोहिदास को बाहर कर दिया था. इसके बाद 43 मिनट तक भारतीय टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों से ही खेलती रही. अमित को रेड कार्ड देना मैच का बड़ा विवाद रहा, जिसे सोशल मीडिया पर कुछ लोग बेइमानी बता रहे हैं.

अंपायरिंग से लेकर ब्रिटेन टीम तक विवादों में
अब इस मामले में हॉकी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में खास 3 पॉइंट्स को उठाया है, जिसने अंपायरिंग से लेकर ब्रिटेन टीम तक विवादों में आती दिख रही है.

हॉकी इंडिया ने अपने शिकायत में कहा, ‘हॉकी इंडिया ने आधिकारिक रूप से पेरिस ओलिंपिक 2024 में अंपायरिंग और फैसलों की गुणवत्ता को लेकर आधिकारिक रूप से चिंता जाहिर की है. शिकायत में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच अहम मैच पर जोर रहा जिसमें अंपायरिंग में अनिरंतरता रही जिससे मैच के नतीजे पर असर पड़ सकता था.’

उन्होंने अपनी शिकायत में इन 3 पॉइंट्स को उठाया है…
1. वीडियो अंपायर ने अनिरंतर रिव्यू लिए. विशेष रूप से एक भारतीय खिलाड़ी को लेकर जहां रेड कार्ड दिखाया गया जिससे वीडियो रिव्यू सिस्टम में विश्वास घटा है.
2. शूट आउट के दौरान गोल पोस्ट के पीछे से एक गोलकीपर को कोचिंग दी गई.
3. शूट आउट के दौरान एक गोलकीपर ने वीडियो टेबलेट का इस्तेमाल किया.

दूसरे क्वार्टर में मिला अमित को रेड कार्ड
मैच का दूसरा क्वार्टर विवादों से भरा रहा. खेल के 17वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला. यानी बाकी के 43 मिनट्स भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों से खेली. अमित की स्टिक विल कैललन के चेहरे पर लगी थी. ऐसे में जर्मनी के वीडियो अंपायर का मानना था कि अमित ने जानबूझकर ऐसा किया है. ऐसे में मैदानी अंपायर ने वीडियो अंपायर की सलाह पर अमित को रेड कार्ड दिखा दिया. भारतीय खिलाड़ियों का मानना था कि ये जानबूझकर नहीं हुआ है. वीडियो अंपायर यदि येलो कार्ड देते तो ज्यादा उचित होता.

भारतीय हॉकी टीम ने रेड कार्ड के बावजूद धांसू वापसी की. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 22 वें मिनट गोल करके भारत को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-0 से आगे कर दिया. हालांकि ग्रेट ब्रिटेन ने जल्द बराबरी कर ली, जब 27वें मिनट में ली मोर्टन ने गोल दागा. इसके बाद बाकी के दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला शूटआउट में चला गया. श्रीजेश ने इस मैच में कई बचाव किए.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...