10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमंदड़‍ियों की गिरफ्त में आकर बाजार धराशायी, सेंसेक्‍स 2223 अंक लुढ़का, निफ्टी...

मंदड़‍ियों की गिरफ्त में आकर बाजार धराशायी, सेंसेक्‍स 2223 अंक लुढ़का, निफ्टी 662 अंक नीचे

Published on

नई दिल्‍ली:

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंकाओं के बीच ग्‍लोबल मार्केट में मायूसी छा गई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा। बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्‍स 2,222.55 अंक का गोता लगाकर 78,759.40 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) का निफ्टी 662.10 अंक लुढ़ककर 24,055.60 अंक पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कास्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट भी भारी गिरावट में रहे।

जापान का शेयर सूचकांक निक्की-225 सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 12 फीसदी से अधिक लुढ़क गया। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई। सूचकांक निक्की 4,451.28 अंक गिरकर 31,458.42 अंक पर आ गया। इसमें शुक्रवार को 5.8 फीसदी की गिरावट आई थी। पिछले दो कारोबारी सत्रों में 18.2 फीसदी की गिरावट के साथ यह अभी तक की सबसे अधिक दो दिवसीय गिरावट दर्ज कर चुका है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 76.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे थे। इन्‍होंने शुद्ध रूप से 3,310.00 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...