10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअंकिता लोखंडे की पार्टी में निया शर्मा को देख यूजर्स ने बिचकाया...

अंकिता लोखंडे की पार्टी में निया शर्मा को देख यूजर्स ने बिचकाया मुंह! बोले- उर्फी सुधर गई, लेकिन ये बिगड़ गई

Published on

टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने हाल ही में अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में टीवी के सितारों का मेला लगा। संदीप सिंह से लेकर आमिर अली, मिस्टर फैजू, अदा खान जैसी जानी-मानी हस्तियां नजर आईं। ‘लाफ्टर शेफ’ के भी कंटेस्टेंट्स निया शर्मा, जन्नत जुबैर, रीम समीर शेख, अली गोनी, करण कुंद्रा सहित अन्य ने भी शिरकत की। लेकिन निया शर्मा की ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींच लिया और उनकी तुलना उर्फी जावेद से होने लगी। ज्यादातर लोगों को उनका ड्रेसिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उनकी काफी किरकिरी हो रही है।

Ankita Lokhande ने 14 दिसंबर 2021 को विक्की जैन से शादी की थी। विक्की बिजनेसमैन हैं। वो अपनी पत्नी के साथ ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए थे, जहां इनकी लड़ाइयों को देख सबका माथा ठनक गया था। ये तक कहा जाने लगा था कि इनका जल्द ही तलाक हो जाएगा। खैर। अंकिता ने बीते दिनों विक्की का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

इस पार्टी में ‘लाफ्टर शेफ’ के सितारे भी नजर आए। बता दें कि ये शो कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर आता है। इसे भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। शेफ हरपाल सिंह सोखी जज हैं। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी, अली गोनी-राहुल वैद्य, जन्नत जुबैर-रीम, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और निया शर्मा-सुदेश लहरी जोड़ियों में हैं। इन्हें खाना बनाने का टास्क दिया जाता है। जो सबसे अच्छा खाना बनाता है, उसे गोल्डन स्टार मिलता है। इस शो के खत्म होने तक जिसके पास सबसे ज्यादा स्टार होंगे, वो विनर होगा।

अंकिता लोखंडे का वीडियो वायरल
खैर। बात करते हैं अंकिता के पति की बर्थडे पार्टी की। इस पार्टी में खुद अंकिता ने कहर ढाया। ब्लैक कलर की हुडेड शिमरी ड्रेस में वो गजब ढा रही थीं। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें संदीप उनके साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं और वो गुस्से से उनकी तरफ देखती हैं। यूजर्स उन्हें ‘ओवर एक्टिंग की दुकान’ कह रहे हैं।

निया शर्मा की ड्रेस देख भड़के यूजर्स
इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ’ के अलावा ‘सुहागन चुड़ैल’ सीरियल में नजर आ रहीं निया शर्मा यूजर्स के निशाने पर हैं। उनकी ड्रेस देख एक ने कॉमेंट किया, ‘जीरो ड्रेसिंग सेंस’। दूसरे ने लिखा, ‘धीरे-धीरे उर्फी की जगह ले रही है।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...