11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलटाई के बावजूद क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर, पहले वनडे में अंपायर्स...

टाई के बावजूद क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर, पहले वनडे में अंपायर्स ने की ICC के नियमों की अनदेखी

Published on

जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे हारी, वैसे ही एकबार फिर सीरीज का पहला मैच सुर्खियों में आ चुका है। कई लोग अब भी इस बात को नहीं पचा पा रहे कि पहला वनडे टाई होने के बावजूद सुपर ओवर क्यों नहीं हुआ। मैच को ‘टाई’ पर क्यों छोड़ दिया गया। हालांकि दुनिया भर में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के अनुसार 50 ओवर फॉर्मेट में मैच टाई रहने पर एक-एक ओवर का एलिमिनेटर यानी सुपर ओवर खेलना का नियम है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जानबूझकर सुपर ओवर नहीं करवाया।

क्या कहते हैं सुपर ओवर के नियम?
एक रिपोर्ट के अनुसार सुपर ओवर न करवाने का फैसला ऑन फील्ड अंपायर जोएल विल्सन और रविंद्र विमलासिरी का था। टाई होने वाले वनडे मैच के नियमों के मुताबिक, ‘यदि दोनों पारियां पूरी होने के बाद टीमों का स्कोर बराबर है (यदि डीएलएस के तहत लागू हो), तो एक सुपर ओवर खेला जाएगा। यदि सुपर ओवर टाई होता है तो तब तक सुपर ओवर खेला जाएगा, तब तक विजेता का फैसला न हो जाए। यदि मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर पूरा करना संभव नहीं है, तो मैच टाई हो जाएगा।’ इस मामले पर अभी तक न तो आईसीसी और न ही भारतीय प्रबंधन के किसी सदस्य ने कोई टिप्पणी की है।

पहले वनडे में क्या हुआ?
जिस पिच पर कप्तान रोहित शर्मा आसानी से रन बना रहे थे, वहां पूरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हिटमैन ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन अन्य बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गए। 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने रैंक टर्नर पर 47 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत 10 ओवर में 71 रन बना पाया। शानदार शुरुआत के बावजूद भारत का मिडिल ऑर्डर 231 रन नहीं बना पाया और स्कोर टाई होने के बावजूद कप्तान चरिथ असलंका ने अपनी पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी से लगातार दो गेंदों में पहले शिवम दुबे और फिर उसके बाद अर्शदीप सिंह को आउट कर मैच टाई कर दिया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...