9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट ने आखिरी मोमेंट में पलटी बाजी, जापानी पहलवान को यूं...

विनेश फोगाट ने आखिरी मोमेंट में पलटी बाजी, जापानी पहलवान को यूं पटका, QF में मारी एंट्री

Published on

पेरिस:

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में भारत की शान कही जाने वाली विनेश फोगाट ने जापान की सुसाकी यू को हराते हुए दमदार आगाज किया है। जापानी पहलवान तोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडल विनर थी। बाउट में उसने पहला पॉइंट भी लिया, लेकिन आखिरी मोमेंट पर विनेश फोगाट ने ‘दंगल’ की तरह फिल्मी अंदाज में पटकनी देते हुए बाजी अपने नाम कर ली। उन्होंने पहले दो पॉइंट लिए, जबकि इसके बाद एक और पॉइंट मिला। इस तरह उन्होंने 3-1 से यह बाउट जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

विनेश फोगाट के लिए यह बाउट मुश्किल मानी जा रही थी, क्योंकि विनेश फोगाट ने कमाल करते हुए भारत की एक और मेडल की उम्मीद को कायम रखा है। फोगाट फैमिली की बिटिया को फाइटर माना जाता है। उन्होंने पिछले दो साल में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। लंबे समय तक रेसलिंग फेडरेशन के प्रमुख रहे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसी वजह से बृजभूषण शरण सिंह को अपना पद भी गंवाना पड़ा। इस बीच उन्होंने तमाम बैरियर को पार करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

उन्होंने पहले दौर में शानदार जीत दर्ज करते हुए कमाल कर दिया है। हरियाणा में उनके घर लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे। बिटिया ने पेरिस में कमाल किया है और तोक्यो की निराशा को पीछे छोड़ दिया है। यहां से वह गोल्ड मेडल की दावेदार बन गई हैं। अगर ऐसा होता है तो वह इतिहास रच देंगी। महिलाओं की रेसलिंग में अभी तक सिर्फ साक्षी मलिक ही ब्रॉन्ज मेडल जीत सकी हैं। वह आज ही यूक्रेन की Oksana Vasylivna Livach के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। यह बाउट आज ही होनी है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...