9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलगोल्ड की महक... नीरज चोपड़ा का बाहुबली अवतार, पहले ही थ्रो में...

गोल्ड की महक… नीरज चोपड़ा का बाहुबली अवतार, पहले ही थ्रो में मारा 89.34 मी का थ्रो, पहुंचे फाइनल में

Published on

पेरिस:

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो फेंक कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में नीरज अब फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भाला फेकेंगे। नीजर क्वालिफिकेशन राउंड में पहले नंबर पर थ्रो फेंकने आए थे। नीरज ने पहले ही थ्रो में 89.34 का थ्रो मारकर फाइनल में एंट्री मार ली। इस तरह भारत का यह स्टार फाइनल में अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करेंगे। नीरज का ये थ्रो उनका सीजन बेस्ट भी रहा। इसके अलावा वह पर्सनल बेस्ट के करीब भी पहुंच गए। वहीं अब उम्मीद है कि फाइनल में नीरज चोपड़ा 90 मीटर की बाधा को पार करने की कोशिश करेंगे।

वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 86.59 मीटर का थ्रो किया, जो उनका सीजन का बेस्ट थ्रो रहा। अब भारत के नीरज से उनकी फाइनल में भिड़ंत होगी। दूसरी ओर, नीरज चोपड़ा के साथी किशोर जेना ग्रुप-ए में थे। उन्होंने 80.73 मीटर का थ्रो किया और अपने ग्रुप में 9वें नंबर पर रहे। वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। पहले राउंड में नीरज चोपड़ा सबसे टॉप रहे। इस तरह नीरज और नदीम बाकी को प्रयास के लिए नहीं आएंगे।

क्वालिफिकेशन के लिए कितना मीटर दूर भाला फेंकना था
बता दें कि भाला फेंक के इस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन के लिए कम से कम 84 मीटर का थ्रो करना जरूरी था। सभी भाला फेंक एथलीट को 84 मीटर भाला फेंकने के लिए तीन मौके मिलते। हालांकि, जो खिलाड़ी पहले ही प्रयास में इस दूरी को हासिल कर लेता है उसके बाकी के दो अटेंप्ट नहीं करने होते हैं। यही कारण है कि नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम ने बचे हुए प्रयास में हिस्सा नहीं लिया।

फाइनल की चुनौती नीरज चोपड़ा के लिए नहीं होगी आसान
भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में नीरज चोपड़ा के लिए चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है। फाइनल में उनकी टक्कर ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाले जूलियन बेवर से होगी। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 87.76 मीटर का थ्रो फेंका था। हालांकि, ग्रुप में भी नीरज चोपड़ा के बराबर किसी ने दूरी हासिल नहीं की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी। ग्रुप ए में जूलियन बेवर के अलावा जूलियस येगो ने 85.97 मीटर का थ्रो फेंका और दूसरे स्थान पर रहते हुए उन्होंने क्वालीफाई किया। वहीं तीसरे वाल्डेज याकूब रहे जिन्होंने 85.63 मीटर दूर भाला फेंका। इसके अलावा टोनी केरानन ने 85.27 मीटर थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...