17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलन मस्क को चीन की चुनौती... एकसाथ लॉन्च किए स्टारलिंक जैसे 18...

एलन मस्क को चीन की चुनौती… एकसाथ लॉन्च किए स्टारलिंक जैसे 18 सैटेलाइट, ये है प्लान

Published on

नई दिल्ली,

चीन ने इस साल का अपना 35वां लॉन्च कर दिया है. ये कियानफैन पोलर ऑर्बिट 01 इंटरनेट सैटेलाइट्स हैं. इसकी लॉन्चिंग लॉन्ग मार्च 6 रॉकेट से की गई. इन सैटेलाइट्स की टक्कर एलन मस्क के स्टारलिंक सैटेलाइट्स से हैं. चीन अपने इन नए इंटरनेट प्रोवाइडर सैटेलाइट्स को धरती की निचली कक्षा यानी LEO में स्थापित करेगा.

लॉन्चिंग ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से हुई है. ये सेंटर चीन के शांक्सी प्रांत में है. इस लॉन्चिंग में चीन की सरकारी कंपनी शंघाई स्पेसकॉम सैटेलाइट टेक्नोलॉजी ने काम किया था. इसी कंपनी का प्रोजेक्ट है Thousand Sails Constellation. इसका मकसद है पूरी दुनिया में स्टारलिंक की तरह इंटरनेट प्रोवाइड करना.

SpaceX के पास फिलहाल LEO में 6200 सैटेलाइट्स हैं. स्टारलिंक सैटेलाइट्स धरती की सतह से 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगा रहे हैं. इन छोटे सैटेलाइट्स के जरिए कई देश, सरकारें, लोग और व्यवसाय इंटरनेट सुविधा ले रहे हैं. खास बात ये हैं कि उन्हें ब्रॉडबैंड इंटरनेट मिल रहा है. अब इसी तकनीक का इस्तेमाल फेमस हो रहा है.

पुरानी तकनीक वाले सैटेलाइट से इंटरनेट पड़ता था महंगा
इंटरनेट प्रोवाइड करने के पुराने तकनीक में एक जियोस्टेशनरी सैटेलाइट का इस्तेमाल होता था. जो LEO की दूरी से करीब 65 गुना ज्यादा दूरी पर रहता था. इसे हाई अर्थ ऑर्बिट कहते हैं. इससे डेटा धरती पर आने और रिसीव करने में काफी ज्यादा टाइम लगता था. इससे इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती थी. साथ ही कीमत भी ज्यादा थी.

स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए किसी भी देश की जासूसी संभव
पिछले दो दशकों से चीन अपने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है. क्योंकि उसे डर है कि स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए अमेरिका और एलन मस्क जासूसी कर सकते हैं. इसलिए चीन ने अपनी सेना को ऐसा ही इंटरनेट सैटेलाइट कॉन्स्टीलेशन बनाने को कहा था. चीन जानता है कि अमेरिका स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए हाइपरसोनिक मिसाइलों की लॉन्चिंग को ट्रैक कर सकता है. साथ ही ड्रोन और स्टेल्थ फाइटर से कम्यूनिकेट कर सकता है. इतना ही नहीं चीन के सैटेलाइट्स को इन्हीं सैटेलाइट्स के जरिए बर्बाद कर सकता है. आप देख सकते हैं कि कैसे यूक्रेन इन्हीं सैटेलाइट्स की मदद से रूस के ड्रोन्स को मार कर गिरा रहा है.

इस साल 108 और 2030 तक 15 हजार सैटेलाइट लॉन्च करेगा चीन
इसलिए चीन चाहता है कि थाउसैंड सेल्स प्रोजेक्ट के जरिए वह खुद को स्टारलिंक सैटेलाइट्स से बचा सके. इसलिए चीन ने हाल ही में अपनी पनडुब्बियों में लेजर लगाने का फैसला किया है. ताकि वो समंदर के अंदर से ही स्टारलिंक सैटेलाइट्स को मार कर गिरा सकें. इस साल चीन 108 ऐसे सैटेलाइट्स लॉन्च करेगा. 2030 तक वह 15 हजार से ज्यादा सैटेलाइटस ऑर्बिट में छोड़ देगा.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...