9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस शहर में 500 साल से नहीं बढ़ा है किराया, सालभर में...

इस शहर में 500 साल से नहीं बढ़ा है किराया, सालभर में केवल 80.58 रुपये चुकाते हैं किराएदार

Published on

नई दिल्ली

दुनियाभर में पिछले कई महीनों से महंगाई चरम पर है। महंगाई बढ़ने के साथ मकानों का किराया भी तेजी से बढ़ा है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी शहर है जहां पिछले 500 साल से किराया नहीं बढ़ा है। इस शहर में लोगों को सालभर में करीब एक डॉलर किराया देना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं जर्मनी के शहर Augsburg के Fuggerei इलाके की। इस इलाके में केवल 142 लोग रहते हैं। इन लोगों को सालभर में केवल 0.88 यूरो यानी करीब 80.58 रुपये देने पड़ते हैं। महंगाई के इस दौर में 80 रुपये में आपको एक किलो मूंग या चना भी नहीं मिलेगा। लेकिन Fuggerei में आप 80 रुपये में पूरे साल मजे से रह सकते हैं। जानते हैं क्या है इसकी कहानी…

इसकी स्थापना Fugger परिवार ने 16वीं शताब्दी में की थी। यह परिवार 1367 में Augsburg आकर बसा था। यह परिवार छोटा-मोटा बिजनस करता था लेकिन जल्दी ही उसने अपने कारोबार को कई क्षेत्रों में फैलाया और शहर के सबसे अमीर परिवारों में शामिल हो गया। इसके बाद इस परिवार ने पूरे शहर कई जगह रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज खरीदी और कई सामाजिक कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस परिवार के Jakob Fugger शहर के सबसे अमीर बैंकर बनकर उभरे। वह समाज के गरीब तबके के लिए सस्ते में मकान बनाना चाहते थे। यही से Fuggerei की शुरुआत हुई।

500 साल से नहीं बदला किराया
साल 1521 में Jakob Fugger ने एक सोशल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए अपनी जमीन दान कर दी। यह दुनिया का पहले सोशल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स था। हालांकि इसमें मकान पाने के लिए कई शर्तें रखी गई थीं। मसलन उसे कैथोलिक होना चाहिए, उसे Augsburg का रजिस्टर्ड सिटीजन होना चाहिए और उसकी साख अच्छी होनी चाहिए। जिसे मकान मिलेगा, उसे Fugger परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए दिन में तीन बार प्रार्थना करनी होगी। साथ ही उसे रात 10 कर्फ्यू वाले नियम का भी पालन करना होगा। Jakob Fugger ने सोशल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को फंड करने के लिए एक चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी। आज भी कॉम्प्लेक्स का कुछ खर्च यही उठाता है।

युद्ध के दौरान कई बार Fuggerei को नुकसान पहुंचा है लेकिन इसका बार-बार फिर से बनाया गया। लेकिन किराए की शर्तें आज भी बदस्तूर जारी है। हालांकि कर्फ्यू में अब काफी हद तक ढील दी जा चुकी है। आप देर रात घर आ सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको एडवांस में गार्ड को बताना होगा। पिछले 500 साल में दुनियाभर में मकानों का किराया कई गुना बढ़ चुका है लेकिन Fuggerei के निवासियों को आज भी सालभर का केवल 0.88 यूरो किराया देना पड़ता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...