2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यदेवरिया: आश्रम पद्धति विद्यालय में बासी छोला खाने से 60 बच्चे बीमार,...

देवरिया: आश्रम पद्धति विद्यालय में बासी छोला खाने से 60 बच्चे बीमार, एक छात्र की इलाज के दौरान मौत

Published on

देवरिया

देवरिया जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में बासी भोजन खाने से बीमार हुए बच्चों में से एक बच्चे की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते सोमवार को दोपहर के भोजन में बासी छोला खाने से कालेज के 60 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बच्चों को पेट दर्द, बुखार ,उल्टी और दस्त होने लगा। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया । जहां एक बच्चे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई।‌ मृतक छात्र शिवम कुमार यादव महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के भैंसहा रामनगर गांव का निवासी था। वह कालेज में कक्षा 8 का छात्र था।

कक्षा 6 से 12 तक चलता है विद्यालय
जिले के रामपुर कारखाना ब्लाक के मेहरौना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कालेज स्थित है। जहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है। कालेज में कुल 326 छात्र पंजीकृत हैं। कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ रहना, खाना, यूनिफॉर्म समेत अन्य जरूरत का सामान भी फ्री मिलता है। कालेज प्रशासन के मुताबिक बच्चों को मैन्यू के हिसाब से रोज बदल कर भोजन दिया जाता है। एक छात्र के भोजन पर 75 रुपए का बजट है। कालेज में यूपी बोर्ड की पढ़ाई होती है। छात्रों का भोजन मेस में बनता है। मेस ठेकेदार द्वारा संचालित है।

बासी छोला खाने के बाद 60 बच्चे हुए थे बीमार
सोमवार की दोपहर भोजन में छात्रों को बासी छोला और पूड़ी खिलाया गया था। बासी छोला खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले तीन छात्रों की तबियत खराब हुई। जिन्हें स्थानीय स्तर पर पीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया। देर रात तक एक एक करके 60 बच्चों की हालत खराब हो गई। सभी को पेट दर्द, उल्टी, बुखार और दस्त की शिकायत थी। सभी बच्चों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के भैंसहा रामनगर गांव निवासी शिवम यादव पुत्र सदानन्द यादव, 15 की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि छात्र शिवम यादव की हालत गंभीर देख यहां के चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। शिवम की देखरेख के लिए देवरिया के एडिशनल सीएमओ सुरेंद्र चौधरी को भी गोरखपुर भेजा गया था। इलाज के दौरान शिवम की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। बाकी बच्चों की हालत ठीक है । जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Latest articles

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...