11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी...

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने निकाली भड़ास, कहा- जैसा कर्म वैसा फल!

Published on

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है, टीवी और बॉलीवुड सिलेब्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने देशवासियों पर ही हमला बोला है, जो जीत का जश्न ना मनाकर सरकार को गाली दे रहे थे। उनका मानना है कि इसी निगेटिविटी की वजह से ही बुरी नजर लगी और हार गए।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अब विनेश फोगट की ओलंपिक 2024 जीत के आसपास नकारात्मकता की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, ‘कर दी ना मनहूसियत वाली हरकत। जीतने का जश्न ना मनाकर सरकार को गाली दे रहे थे। क्या हुआ ? लगा दी बुरी नजर भारत के मेडल पर। सुधर जाओ वक्त रहते। भारत का बुरा चाहने वालों का ना आज तक भला हुआ है और कभी नहीं होगा। ये बात गांठ बांध लो।’

देवोलीना भट्टाचार्जी का ट्वीट वायरल
देवोलीना का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘ये बुरी नजर अमेरिका और चाइना वालों को क्यों नहीं लगती है?’ इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘क्योंकि हां जीतने का जश्न मनाते हैं। जीत को बदले का नाम देकर मातम नहीं। भारत बाहर के दुश्मनों से बाद में लड़े, पहले जो घर के अंदर बैठे हैं, उनसे निपटे तो इंजिया का आधा प्रॉब्लम सॉल्व हो जाए। इंटेशन मायने रखता है। जैसा कर्म वैसा फल।’

विनेश फोगाट बिना खेले फाइनल से हुईं बाहर
मालूम हो कि बुधवार को Vinesh Phogat का वजन उनकी तय कैटेगरी 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा निकला, जिसके बाद फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के लिए उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए डिसक्वालीफाई कर दिया।इस खबर से पूरे देश में सनसनी मच गई, क्योंकि उन्होंने फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन इस जीत के जश्न से पहले ही देश को झटका लगा। कुछ लोगों का कहना है कि इसके पीछे साजिश है तो कई सिलेब्स विनेश का हौसला बढ़ा रहे हैं। फाइनल से बाहर होने के बाद विनेश की हालत खराब हो गई थी। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब उनकी नई तस्वीर सामने आई, जिसमें वो पीटी उषा के साथ हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...