11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलरियान पराग का जवाब नहीं...वनडे डेब्यू में 3 विकेट लेकर कर दिया...

रियान पराग का जवाब नहीं…वनडे डेब्यू में 3 विकेट लेकर कर दिया करिश्मा, खुश हुए गौतम गंभीर

Published on

कोलंबो

तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले रियान पराग ने गेंदबाजी में कमाल कर किया। रियान ने श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में कुल 9 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 54 रन देकर 3 विकेट अपने किया। बॉलिंग में इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही रियान ने वनडे करियर में एक दमदार शुरुआत कर ली। रियान को शुरू के दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने धमाल मचा दिया।

हालांकि, निराशा बात की यह रही कि बल्लेबाजी में रियान कुछ खास नहीं कर पाए। टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद रियान के बाद जिम्मेदारी की थी कि वह शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए कमाल करते, लेकिन श्रीलंकाई फिरकी के सामने वह ऐसा ललचाए कि अपना विकेट गंवा बैठे। इस तरह रियान के रूप में टीम इंडिया को 7वां बड़ा झटका लगा।

श्रीलंका ने की मैच में दमदार बल्लेबाजी
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम के लिए पाथुम निशंका और अविष्का फर्नांडो ने धमाकेदार शुरुआत की। निशंका इस दौरान सिर्फ 4 रन से अपना शतक चूक गए। निशंका ने श्रीलंका के लिए 96 रनों की दमदार पारी खेली। निशंका के कुशल मेंडिंस ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 59 रन कूट दिए। इस वहीं अविष्का ने पारी की शुरुआत करते हुए दमदार 45 रन बनाए थे। इस तरह भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए इस मैच में रियान पराग के अलावा मोहम्मद सिराज, अक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...