11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'चैंपियन हिम्मत नहीं हारते...गोल्डन गर्ल', विनेश फोगाट के रिटायरमेंट से टूटा फैंस...

‘चैंपियन हिम्मत नहीं हारते…गोल्डन गर्ल’, विनेश फोगाट के रिटायरमेंट से टूटा फैंस का दिल

Published on

नई दिल्ली ,

इन दिनों जारी पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल, फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है. इस दौरान होने वाला हर खेल और उसमें जीत- हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. इस समय हर दिन अलग- अलग देशों से अलग- अलग स्पोर्ट में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं. यहां भारत ने भी अबतक तीन मेडल जीते हैं लेकिन बीते बुधवार को आई खबर भारतीयों के लिए थोड़ी निराशाजनक रही.

‘माँ कुश्ती मेरे से जीत गई , मैं हार गई’
दरअसल, भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित कर दिया गया. इससे उनके फैंस को दुख तो पहुंचा ही लेकिन उनका दिल तब और भी टूट गया जब विनेश ने कुश्ती से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. सोशल मीडिया पर विनेश ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- ‘माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी.’

‘तुम हमेशा हमारी गोल्डन गर्ल रहोगी’
विनेश का ये निराशा से भरा पोस्ट था कि उनके फैंस की ओर से कमेंट्स का तांता लग गया. वह विनेश को लिखने लगे कि ‘तुम उदास न हो देश तुम्हारे साथ है.’ एक यूजर ने लिखा- ‘तुम हमेशा हमारी गोल्डन गर्ल रहोगी विनेश.’

‘चैम्पियन कभी हिम्मत नहीं हारते’
एक अन्य ने लिखा- भारत को तुमपर गर्व है विनेश, प्लीज हिम्मत रखो, तुम्हें शुभकामनाएं. एक यूजर ने लिखा- चैम्पियन कभी हिम्मत नहीं हारते. पूरा भारत देश आपके साथ हैं. हमें आप पर गर्व हैं. एक शख्स ने कहा- आप हिम्मत रखो बहन.! इतिहास में कई ऐसे योद्धा हुए है जो जंग के मैदान में लड़ाई नहीं जीते लेकिन उन्होंने जंग इतनी बेहतर लड़ी की वो जंग जीतने वालों से ज़्यादा याद किए जाते है.! आप भी वो योद्धा हो जिसके हिस्से में जीत नहीं आयी लेकिन दुनिया के लोगों का प्यार आया है.! आपको हमेशा सम्मान

सही मायनों में हिंद का सितारा’
एक अन्य ने लिखा- आपसे बड़ी जीत और किसी ने हासिल नहीं की है विनेश. जो आपने किया, वो कल्पना से परे था. आप सही मायनों में हिंद का सितारा हैं. एक ने कहा- आपकी कहानी हैप्पी एंडिंग डिजर्व करती थी. आपने कुश्ती के मैदान और उसके बाहर अपने आप को जैसे दर्ज किया, वो अतुल्य है. पीढ़ियां आपकी जर्नी से प्रेरणा पाएगी.

डिस्क्वालीफाई हो गई थीं विनेश
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को फोगाट ने फाइनल में एंट्री करते हुए एक मेडल पक्का कर दिया था. उन्होंने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. लेकिन उनके अयोग्य करार होते ही सारे अरमानों पर पानी फिर गया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...