22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने तैनात किया एकदम नया हथियार... इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों को...

ईरान ने तैनात किया एकदम नया हथियार… इजरायल-अमेरिका के हवाई हमलों को हवा में करेगा नष्ट

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका और इजरायल के हमलों से बचने के लिए ईरान अपना लेटेस्ट हथियार तैनात कर रहा है. इसका नाम है 9-Dey. यह एक नए प्रकार का सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है. इसे ईरान के Sevom Khordad लॉन्ग रेंज हाई एल्टीट्यूड डिफेंस मिसाइल सिस्टम के आधार पर ही बनाया गया है.

नए मिसाइल सिस्टम में चार ब्लॉक्स बने हैं. यानी किसी भी समय एक साथ आठ मिसाइलें दागी जा सकती है. हर ब्लॉक से दो-दो मिसाइलें फायर होंगी. इसकी तैनाती ऐसे समय की जा रही है, जब ईरान और इजरायल के बीच काफी ज्यादा तनाव चल रहा है. यह कई तरह के हवाई हमलों को हवा में ही नष्ट कर सकता है.

9-Dey मिसाइल सिस्टम से फाइटर जेट्स, ड्रोन्स, क्रूज मिसाइल को मार कर गिराया जा सकता है. इसकी रेंज 5 से 30 किलोमीटर है. इसकी मिसाइल 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है. ईरानी सेना इस मिसाइल सिस्टम की ताकत और क्षमताओं को लगातार बढ़ाने पर लगी है.

यह कम रेंज का एयर डिफेंस सिस्टम है. यानी कम ऊंचाई पर उड़ रही क्रूज मिसाइल, फाइटर जेट्स, ड्रोन्स, हेलिकॉप्टर्स या किसी एयरक्राफ्ट से गिराया जा रहा हथियारों का जखीरा क्यों न हो. ये मिसाइल इन सबको खत्म कर सकती है. इस एयर डिफेंस सिस्टम को इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स के लिए माइलस्टोन कहा जा रहा है.

इस मिसाइल को सबसे पहले पिछले साल डिफेंडर्स ऑफ द स्काई ऑफ वेलायत नाम के युद्धाभ्यास में दिखाया गया था. ये बात है 5 से 7 नवंबर 2023 की. इस युद्धाभ्यास में इस मिसाइल सिस्टम ने सफलतापूर्वक तय टारगेट्स को इंटरसेप्ट किया था. जिसमें कई प्रकार के टारगेट्स थे.

इसका राडार सिस्टम एक बार में ही कई तरह के टारगेट्स को पहचान कर उनपर हमला करने में सक्षम है. इसमें खोरदाद-15 मिसाइल लगाई गई है. इसमें एस-बैंड डिटेक्टशन राडार जिसका इस्तेमाल रक्षा के लिए किया जाता है. इसे दागने के लिए 6X6 मिलिट्री ट्रक चेसिस का इस्तेमाल किया जाता है.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...