22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी, जॉर्डन, यूएई सुन लें, इजरायल की इस बार रक्षा की तो...

सऊदी, जॉर्डन, यूएई सुन लें, इजरायल की इस बार रक्षा की तो खैर नहीं… ओआईसी में नहीं मिला साथ तो बौखलाया ईरान, दी धमकी

Published on

जेद्दा

इजरायल में सेना से लेकर जनता तक ईरान के हमले की तैयारी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान जल्द ही इजरायल के अंदर हमला कर सकता है। पिछले कुछ घंटों में तेजी से बने हालात इस ओर इशारा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र ने अपनी एयरलाइंस के विमानों को कुछ घंटों के लिए ईरानी क्षेत्र से उड़ान न भरने को कहा है। जॉर्डन ने भी अपने यहां आने वाले विमानों से 45 मिनट का अतिरिक्त ईंधन रखने को कहा है। बुधवार को सऊदी अरब के जेद्दा में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के देशों की असाधारण बैठक हुई, जिसमें ईरान इजरायल पर हमले की बात करते हुए अरब देशों को भी धमकी दे डाली। ये बैठक ईरान के अनुरोध पर ही बुलाई गई थी।

अरब देशों को ईरान की चेतावनी
ओआईसी की बैठक में ईरानी प्रतिनिधि ने अरब देशों को चेतावनी दी है कि वो इस लड़ाई से दूर रहें। उन्होंने का कि अगर जवाबी कार्रवाई में किसी भी तरह रुकावट पैदा की गई तो इजरायल का साथ देने वालों के खिलाफ भी ईरान कार्रवाई करेगा। ईरान के एक्टिंग विदेश मंत्री ने ओआईसी की बैठक में कहा कि सभी मुस्लिम देशों को ईरान का जवाबी कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि हानिया की हत्या करके तेहरान की संप्रभुता का उल्लंघन किया गया है।

इजरायल के साथ लड़े थे मुस्लिम देश
ईरान की अरब देशों को ये धमकी यूं ही नहीं है। इसी साल अप्रैल की शुरुआत में इजरायल ने सीरिया में वाणिज्य दूतावास पर इजरायल ने हवाई हमला किया था। इसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडरों में शामिल जनरल मोहम्मद रजा जहेदी समेत सात अधिकारी मारे गए थे। ईरान ने 13 अप्रैल को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के ऊपर 300 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन से हमला बोला था। इजरायल ने अमेरिका और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले को नाकाम कर दिया था। उस समय जॉर्डन और सऊदी अरब ने भी इजरायल का साथ दिया था। हालांकि, सऊदी ने खुलकर इसे स्वीकार नहीं किया था।

ईरान को नहीं मिला मिला मुस्लिम मुल्कों का साथ
बीती 31 जुलाई को तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या पर सऊदी अरब और यूएई जैसे प्रमुख अरब देशों ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है। सऊदी अरब ने तो एक सप्ताह बाद ओआईसी की बैठक में पहली बार इस पर टिप्पणी की। इस दौरान उसने हानिया की हत्या को ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। सऊदी अरब के प्रभाव वाले ओआईसी की बैठक में ईरान को जैसी उम्मीद थी, हानिया की हत्या पर उस तरह से तीखी बयानबाजी नहीं देखने को मिली। हालांकि, संयुक्त बयान में हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी निंदा की गई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...