10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorized'भारत में कभी बांग्लादेश वाले हालात हो ही नहीं सकते', रजा मुराद...

‘भारत में कभी बांग्लादेश वाले हालात हो ही नहीं सकते’, रजा मुराद ने सलमान खुर्शीद को गिनवा डाली वजहें

Published on

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रजा मुराद ने कहा है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में कभी नहीं देखने को मिलेगी, क्योंकि हमारे यहां की आर्म्ड फोर्स अनुशासित है और वो राजनीति से दूर रहते हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक दिन पहले यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भले ही ऊपरी तौर पर सब कुछ सामान्य लग रहा हो, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है।

खुर्शीद के इस कॉमेंट पर मुराद ने कहा, ‘यहां ऐसी कोई बात नहीं होगी। लोगों को लोकतंत्र में अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है और उन्होंने अपनी राय व्यक्त की है, लेकिन यकीन के साथ मेरा मानना है कि भारत में ऐसा नहीं होगा और ऐसा होना भी नहीं चाहिए।’

‘हमारी सेना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं’
एक्टर ने कहा, ‘हमारी सेना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाती है। वह कभी हद पार नहीं करती, वह बाढ़, तूफान और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आती है।’ मुराद ने बांग्लादेश की स्थिति के बारे में कहा कि अपने 73 साल के जीवन में उन्होंने कभी ऐसे दृश्य नहीं देखे कि लोग प्रधानमंत्री के आवास में घुस गए और फर्नीचर लूट लिया।

‘ लोगों को इस तरह से शेख हसीना का अपमान नहीं करना चाहिए’
उन्होंने कहा, ‘लोगों का राजनीतिक रूप से उनसे (शेख हसीना) सहमत नहीं होना संभव है, लेकिन वह 75 साल की हैं और एक मां की तरह हैं। लोगों को इस तरह से उनका अपमान नहीं करना चाहिए।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...