11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedओटीटी पर परोसी जा रही गंदगी पर बरसे रजा मुराद, कही संसदीय...

ओटीटी पर परोसी जा रही गंदगी पर बरसे रजा मुराद, कही संसदीय कार्यवाही से सीख लेने की बात

Published on

बॉलीवुड में अपने नेगेटिव किरदारों के लिए खूब पसंद किए जाने वाले दिग्गज कलाकार रजा मुराद ने ओटीटी पर परोसी जा रही गंदगी के खिलाफ कुछ बातें कही हैं। वह इस तरह के कॉन्टेंट के साफ खिलाफ हैं और ऐसी चीजों को बैन करने की भी बात कही। वहीं, इसके अलावा उन्होंने विनेश फोगाट को लेकर भी कुछ बातें कही हैं जिन्हें मात्र 100 ग्राम बढ़े वजन की वजह से ओलंपिक से बाहर कर दिया गया।रजा मुराद ने ने ‘ओटीटी’ प्लैटफॉर्म पर जमकर परोसी जा रही गंदगी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है और महिलाओं को चरित्रहीन के तौर पर दर्शाया जाता है।

‘बार-बार लक्ष्मण रेखा पार की जा रही है’
उन्होंने कहा, ‘इससे माहौल खराब होता है। यह केवल पैसा कमाने का प्रयास है जो इस तरह की चीजें बना रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप इसे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं? बार-बार लक्ष्मण रेखा पार की जा रही है। इस तरह की चीजों पर बैन लगाया जाना चाहिए और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।’

‘क्या यह भारतीय संस्कृति है?’
उन्होंने कहा, ‘हमारे संसदीय कार्यवाही से भी आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया जाता है और ओटीटी के शो और फिल्में दुनिया भर में दिखाई जाती हैं, क्या यह भारतीय संस्कृति है? हम देश के बारे में क्या धारणा पेश कर रहे हैं?’

विनेश फोगाट को लेकर जताई निराशा
मध्य प्रदेश के एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभरने के बारे में पूछे जाने पर मुराद ने कहा कि निर्माताओं को कम से कम 20 प्रतिशत स्थानीय कलाकारों को काम पर रखना चाहिए, खासकर जब वे राज्य सरकार से सब्सिडी ले रहे हों। इन सबके अलावा उन्होंने पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘फिर भी हमें उनकी उपलब्धि पर गर्व है और वह देश की सबसे बड़ी नायिका हैं।’

विनेश ओलंपिक फाइनल में रचने जा रही थीं इतिहास
विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। उन्हें बुधवार को देर रात गोल्ड मेडल का मुकाबला खेलना था ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...