22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशेख हसीना को भारत के समर्थन ने... इंडिया-बांग्लादेश के रिश्ते पर अंतरिम...

शेख हसीना को भारत के समर्थन ने… इंडिया-बांग्लादेश के रिश्ते पर अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस का अहम बयान

Published on

ढाका

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार शाम को प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में नई सरकार शपथ लेगी। शपथ से पहले द इकोनॉमिस्ट में लिखे एक लेख में युनूस ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के साथ घनिष्ठ मित्रता को फिर से शुरू करने के कई अवसर जल्द ही आएंगे। यूनुस ने हालांकि ये भी कहा कि भारत ने शेख हसीना का समर्थन किया, जो बांग्लादेश के लोगों की भावनाओं के अनुरूप नहीं है। इससे कहीं ना कहीं दोनों देशों के रिश्ते में दरार आई है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक युनूस ने कहा, ‘हालांकि भारत जैसे कुछ देशों ने शेख हसीना का समर्थन किया, जिसके नतीजे में उनको बांग्लादेशी लोगों की नाराजगी हासिल हुई है। इससे रिश्तों में कुछ दरारें बनी हैं, जिनको ठीक करके द्विपक्षीय सबंधों में सुधार लाने और भारत से करीबी दोस्ती को फिर से शुरू करने के कई अवसर आने वाले समय में हमारे पास होंगे।’ युनूस ने कहा कि बांग्लादेश में नई सरकार के आने से देश की ताकत दुनिया में बढ़ेगी।

यूनुस का अगला कदम क्या होगा?
यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार का अगला कदम सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि कुछ महीनों के भीतर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रक्रिया का समर्थन करने में मदद करने को तैयार हूं और मुझे उम्मीद है कि अन्य लोग भी मेरे साथ जुड़ेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम होगा और नई सरकार बेहतर काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए तत्काल नए राजनेताओं और नए नेताओं की आवश्यकता है। सबसे बढ़कर, हमें ऐसे युवाओं की जरूरत है जो देश के भविष्य पर ध्यान देते हों।

शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे और कैबिनेट भंग होने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार गुरुवार शाम 8 बजे शपथ लेगी। बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने अंतरिम सरकार में फिलहाल 15 सदस्य के शामिल होने का संकेत दिया लेकिन मोहम्मद युनूस के अलावा बाकी नामों को खुलासा नहीं किया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने जा रहे नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस एक अर्थशास्त्री और बैंकर हैं। उन्हें माइक्रोक्रेडिट बाज़ार विकसित करने के उनके काम के लिए 2006 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यूनुस को ग्रामीण बैंक के माध्यम से हजारों लोगों को गरीबी से बाहर लाने के लिए सराहना मिली थी, जिसकी स्थापना उन्होंने 1983 में की थी। ये बैंक उन व्यवसायियों को छोटे कर्ज देता है जो नियमित बैंक ऋण के लिए योग्य नहीं होते हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...