9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलटेक्निकल सुपीरियटी के कारण हारे अमन सहरावत, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए...

टेक्निकल सुपीरियटी के कारण हारे अमन सहरावत, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे

Published on

पेरिस,

खेलों के सबसे बड़े महाकुंभओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक में भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत पर भी निगाहें हैं. अमन मेन्स 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए थे, जहां उनको जापान री हिगुची के हाथों 0-10 से हार का सामना करना पड़ा. अब अमन ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भाग लेंगे. अमन का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 9 अगस्त को खेला जाएगा.

हिगुची के सामने टिक नहीं सके अमन
अमन सेमीफाइनल मैच में पहली वरीयता प्राप्त जापानी रेसलर के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए और मुकाबला सिर्फ 2 मिनट 14 सेकंड तक चला. री हिगुची टेक्निकल सुपीरियटी के आधार पर जीत गए. बता दें कि यदि कोई पहलवान 10 अंको की लीड बना लेता है, तो मुकाबला वहीं समाप्त कर दिया जाता है. हिगुची रियो ओलंपिक (2016) में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. अब उनके पास पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने का मौका है.

अमन ने क्वार्टर फाइनल में अमन ने अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता में 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के एकमात्र पुरुष पहलवान अमन ने क्वार्टर फाइनल में अबाकारोव पर आसानी से जीत हासिल की. पहले राउंड में अबाकारोव की ‘पैसिविटी’ (निष्क्रियता) के कारण एक अंक और फिर ‘टेक डाउन’ से दो अंक हासिल किए.

दूसरे राउंड में भी पूर्व विश्व चैम्पियन अबाकारोव का यही हाल रहा जिसके बाद भारत के 21 वर्षीय युवा पहलवान ने फितले बांधने की कोशिश की और कामयाब भी हुए. इस तरह उन्होंने आठ अंक जुटाए और तकनीकी श्रेष्ठता से जीत गए. अबाकारोव ने अंत में दो अंक को चुनौती दी, लेकिन यह नामंजूर हुई और अमन को एक और अंक मिला.

इससे पहले अमन उत्तर मैसेडोनिया के प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर इगोरोव के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. मुकाबले के दौरान अमन काफी फुर्तीले दिखे और उन्होंने अपना डिफेंस बरकरार रखते हुए पूर्व यूरोपीय चैम्पियन पर तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से जीत हासिल की. पहले राउंड में 29 वर्षीय इगोरोव थोड़े परेशान दिखे और अमन के ‘आल ऑउट’ आक्रमण के बाद उन्हें घुटने के लिए चिकित्सा लेनी पड़ी. अमन ने प्रतिद्वंद्वी को वापसी नहीं करने दी. अमन ने ‘टेकडाउन’ करके दो और अंक जुटाए और 10-0 से बढ़त बना ली जबकि अभी मुकाबला खत्म होने में दो मिनट बाकी थे.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...