9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'नीरज का थ्रो अरशद के...', नदीम के गोल्ड जीतने पर क्या कह...

‘नीरज का थ्रो अरशद के…’, नदीम के गोल्ड जीतने पर क्या कह रहा पाकिस्तानी मीडिया?

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीत लिया है. उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका. वहीं, गोल्ड के प्रबल दावेदार माने जा रहे नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. अरशद नदीम की जीत पर पूरे पाकिस्तान में जश्न का माहौल है. पाकिस्तान की झोली में पूरे 32 सालों बाद कोई ओलंपिक मेडल आया है जिसे लेकर वहां की मीडिया अरशद नदीम की खबरों से अटी पड़ी है. साथ ही नीरज चोपड़ा को लेकर भी कई बातें कही जा रही हैं.

‘स्वतंत्रता दिवस से पहले मिला गिफ्ट’
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ ने अरशद नदीम पर लिखे लेख को शीर्षक दिया है- अरशद नदीम ने ओलंपिक गोल्ड के साथ खुद को इतिहास के पन्नों में शामिल कर लिया.’ डॉन ने लेख में जीत के बाद की नदीम की तस्वीर लगाई है जिसमें वो पाकिस्तान का झंडा लहराते दिखे हैं. लेख में पाकिस्तानी अखबार ने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को गिफ्ट मिला है.

अखबार ने लिखा, ‘अरशद नदीम ने भाला फेंक फाइनल के लिए अपनी बाहें हवा में लहराई और चेहरे पर मुस्कान के साथ शुरुआत की. वो एक स्वर्ण पदक और एक रिकॉर्ड के साथ वहां से निकले. उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और 90.57 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया.’डॉन ने लिखा कि पाकिस्तान ने 40 सालों बाद ओलंपिक में गोल्ड जीता है. 1984 में पाकिस्तान ने हॉकी में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में गोल्ड जीता था.

‘ऐसा लगा अरशद भुला दिए गए….’
अखबार ने लिखा कि इवेंट के दौरान सबकी आंखें भारत के नीरज चोपड़ा, जर्मनी के जुलियन वेबर और चेक रिपब्लिक के Jakub Vadlejch पर थीं. इन सबके बीच ऐसा लग रहा था कि अरशद भुला दिए गए हैं… लेकिन वो लोगों की नजरों से दूर, वहीं खुश थे. और तब आया अरशद का जादुई क्षण जिसमें उन्होंने इतिहास रच दिया.अखबार ने एक और लेख में नीरज चोपड़ा के बारे में लिखा कि अरशद के पीछे पोडियम पर उनके प्रतिद्वंद्वी नीरज चोपड़ा थे जिन्होंने अपने पहले प्रयास में फाउल थ्रो किया और दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर थ्रो से सिल्वर मेडल जीता.

‘नीरज का थ्रो अरशद के….’
अखबार ने लिखा कि नीरज का थ्रो अरशद के सभी थ्रो में से किसी के आसपास भी नहीं था. अखबार ने लिखा, ‘अरशद के प्रतिद्वंद्वी, जिनमें भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी नीरज चोपड़ा भी शामिल थे, कंपटीशन में उनके अंक के करीब भी नहीं पहुंच सके. चोपड़ा के दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर थ्रो किया जिससे उन्हें रजत पदक मिला.’पाकिस्तान के एक और अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा कि नदीम की जीत पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है जो पाकिस्तान के खेल इतिहास में मील की पत्थर साबित होगी.

पाकिस्तानी टीवी नेटवर्क जियो न्यूज ने अपनी एक खबर को शीर्षक दिया है, ‘वो मेरा दिन था- विजेता अरशद नदीम ओलंपिक में गोल्ड जीतने को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए थे.’अखबार ने लिखा, ‘पाकिस्तान के इतिहस में व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले इंसान अरशद नदीम अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरे थे. उन्होंने कहा कि वो मेरा दिन था और उन्होंने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया. 27 साल के जैवलिन थ्रोअर ने जियो न्यूज से विशेष बातचीत में कहा- वो मेरा दिन था…मैं तो और अधिक दूर तक भाला फेंक सकता था.’

‘पाकिस्तान जीता, उसकी भी खुशी…’
पाकिस्तान के जियो टीवी पर नीरज चोपड़ा की मां का इंटरव्यू भी प्रमुखता से चलाया गया जिसमें वो अपने बेटे के साथ-साथ अरशद नदीम की तारीफ करते दिखी हैं.नीरज चोपड़ा की मां ने कहा, ‘खेल है, कोई न कोई तो जीतेगा…पाकिस्तान का जीता, उसकी भी बहुत खुशी है. नीरज जीता उसकी भी बहुत खुशी है.’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...