9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश संन्यास वापस लेंगी, लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पूरा करेंगी गोल्ड का...

विनेश संन्यास वापस लेंगी, लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पूरा करेंगी गोल्ड का सपना? समझें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा कर दी और कहा कि अब उनमें आगे खेलने की ताकत नहीं है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने संन्यास की घोषणा की। अपनी मां प्रेमलता को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय विनेश ने लिखा, ‘मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।’

दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता ने कहा, ‘अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए।’ विनेश ने बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में ओलंपिक्स फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। रेसलिंग की अंतरराष्ट्रीय संचालन संस्था युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि वजन से जुड़े वर्तमान नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बबीता फोगाट की बहन विनेश से अपील, दिया अपना उदाहरण
कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी चचेरी बहन विनेश से आग्रह किया कि कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले पर फिर से विचार करें। बबीता ने कहा, ‘2012 में मैं भी एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेल पाई थी क्योंकि मेरा वजन 200 ग्राम अधिक था। ऐसे कई अन्य उदाहरण हैं जिसमें पहलवानों को अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। पूरी दुनिया जानती है कि ऐसा कुश्ती के नियमों के कारण हुआ।’

बबीता ने कहा कि देश विनेश के कुश्ती को अलविदा कहने के फैसले से दुखी है और उम्मीद है कि वह अपने फैसले पर फिर विचार करेंगी और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक्स के लिए ट्रेनिंग करेंगी। बबीता ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगी और 2028 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी और अपनी मां और मेरे पिता का सपना पूरा करेंगी। पिताजी (महावीर फोगाट) ने भी कहा है कि एक बार जब वह घर आएगी तो वह उसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और फिर से मैट पर उतरने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।’

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- दुखी मन से लिया फैसला, मैं हैरान हूं
दूसरी ओर, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख संजय सिंह ने भी विनेश फोगाट से आग्रह किया है कि वह ‘दुखी मन’ से खेल से संन्यास लेने जैसा फैसला नहीं करें। वह विनेश से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं। सिंह ने कहा, ‘मुझे सोशल मीडिया पर विनेश के संन्यास के बारे में पता चला और मैं यह देखकर भी हैरान हूं कि उन्होंने खुद ही संन्यास लेने का फैसला किया। मैं डब्ल्यूएफआई की ओर से उनसे आग्रह करूंगा कि वह दुखी मन से इतना बड़ा फैसला नहीं लें और इस निराशा से मानसिक रूप उबरने के बाद ही तर्कसंगत फैसला करें। हम उनसे इस बारे में बात करेंगे।’

हारीं नहीं, हराया गया विनेश को: बजरंग पूनिया
तोक्यो ओलंपिक्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश हारी नहीं बल्कि उनको हराया गया है। बजरंग ने पोस्ट किया,‘विनेश आप हारी नहीं (आपको) हराया गया है। हमारे लिए आप हमेशा विजेता ही रहेंगी। आप भारत की बेटी के साथ-साथ भारत का अभिमान भी हैं।’ वहीं ओलंपिक्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि विनेश के साथ जो कुछ हुआ वह ‘हमारे देश की हर बेटी की हार’है। साक्षी ने कहा,‘विनेश तुम हारने वाली नहीं हो। यह हमारे देश की हर बेटी की हार है जिसके लिए आपने लड़ाई लड़ी। यह पूरे देश की हार है। देश आपके साथ है। एक ऐथलीट के तौर पर मैं आपके संघर्ष और जुनून को सलाम करती हूं।’ पूर्व खेल मंत्री और एथेंस ओलंपिक्स के सिल्वर मेडलिस्ट शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस घटना को दुखद और दिल तोड़ने वाला बताया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...