24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के हमले को लेकर डरा इजरायल, जमीन के नीचे बंकर में...

ईरान के हमले को लेकर डरा इजरायल, जमीन के नीचे बंकर में हो रही सेना की मीटिंग, टेंशन में आई नेतन्‍याहू सरकार

Published on

तेल अवीव

हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद अभी तक ईरान ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में इस बात की अभी भी आशंका है कि कभी भी इजरायल एक बड़ा हमला इजरायल पर कर सकता है। इस हमले को लेकर इजरायल के अंदर भी चिंता है, जो साफ दिखती है। इजरायल की खुफिया एजेंसी शिन बेट की मांग पर सुरक्षा कैबिनेट की गुरुवार को तेल अवीव में सैन्य मुख्यालय के अंडरग्राउंड बंकर में मीटिंग बुलाई गई। शिन बेट का कहना है कि यह कदम इजरायल पर हमले की स्थिति में तैयार रहने को लेकर है। क्योंकि हमले की स्थिति में भी मीटिंग अंडरग्राउंड होंगी।

ईरान और हिजबुल्ला के हमले की आशंका के बीच इजरायली अधिकारियों ने कहा कि अगर हमला होता है और उसके नागरिकों को नुकसान हुआ तो इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए संदेश यह है कि नागरिकों का हताहत होना एक लाल रेखा होगा और इसका जवाब दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष विराम समझौते और बंधकों की रिहाई के समझौते पर पहुंचने के अमेरिकी प्रयास हमास नेता याह्या सिनवार पर निर्भर करता है। हमास ने इस्माइल हानिया की मौत के बाद याह्या सिनवार को नया नेता चुना है।

इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका अलर्ट
इजरायल के अंदर इस बात को लेकर बेहद कम आशा है कि कोई समझौता हो सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि सिनवार एक बड़ा युद्ध चाहता था, जो इजयारल के खिलाफ पूरे मिडिल ईस्ट में फैल जाए। वह ऐसा समाधान नहीं चाहेगा, जो इसे रोके। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर माइकल कुरिल्ला वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए पिछले सप्ताह में तीसरी बार इजरायल में थे। अमेरिकी कमांड ने पहले घोषणा की थी कि ईरानी हमले की आशंका को देखते हुए अमेरिकी वायु सेना एफ-22 स्टील्थ फाइटर जेट को इस क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

लेबनान के लोगों से क्या बोला इजरायल?
ईरान के साथ-साथ इजरायल की लेबनान के हिजबुल्लास के साथ युद्ध की आशंका जताई जा रही है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने लेबनान के नागरिकों को अरबी में एक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि इजरायल लेबनान के खिलाफ युद्ध नहीं चाहता। लेकिन हिजबुल्लाह के हमले का जवाब जरूर देगा। उन्होंने लिखा, ‘ईरान और उसके समर्थकों, उनमें सबसे पहले हिजबुल्लाह ने लेबनान और उसके निवासियों को अपने सांप्रदायिक हितों के लिए बंधक बना लिया है।’ गुरुवार दोपहर में हिजबुल्लाह की ओर से इजरायल पर 15 रॉकेट दागे गए, जिनमें से 8 खुले मैदानों में गिरे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...