12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedरतन टाटा के इस विमान से छूटेंगे पाकिस्तान और चीन के पसीने,...

रतन टाटा के इस विमान से छूटेंगे पाकिस्तान और चीन के पसीने, सेना को मिलेगी ज्यादा पावर, जानें पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा अपनी पाकिस्तान और चीन की नाम में दम करने वाले हैं। टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) अगले दो साल में अपना पहला ग्रोब G 180 (Grob G 180) विमान लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह विमान भारतीय सेना के लिए बनाया जाएगा ताकि भारत के डिफेंस सेक्टर को मजबूती मिल सके। इस विमान की खूबियां ऐसी हैं कि इससे पाकिस्तान और चीन के भी पसीने छूट जाएंगे। यह विमान सामान्य विमान के मुकाबले न केवल ज्यादा ऊंचाई पर उड़ेगा बल्कि कई तरह की आधुनिक तकनीक से लैस होगा।

जानकारी के मुताबिक इस विमान को इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT) प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाएगा। ELINT आधुनिक सेना के लिए जरूरी उपकरण है। दो इंजन वाला यह विमान 45 हजार फुट तक की ऊंचाई भरने में सक्षम होगा। यही नहीं, यह बिना रुके 1800 नॉटिकल्स माइल्स (करीब 3334 किमी) तक उड़ान भर सकेगा। यह 6 से 7 घंटे तक हवा में रह सकता है और दुश्मनों की हरकतों पर नजर रख सकता है।

खासियतें जानकर हो जाएंगे हैरान

  • यह विमान 1000 किलोग्राम से ज्यादा पेलोड ले जा सकता है।
  • दुश्मन के कम्युनिकेशन को रोकने और उसका विश्लेषण करने के लिए जरूरी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जा सकता है।
  • इसकी क्षमताओं के कारण सेना दुश्मन की गतिविधियों और खुफिया जानकारी रियल समय पर मिल सकती है।
  • इससे मिली जानकारी के अनुसार सेना युद्ध के मैदान पर अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव कर सकती है।

घास पर भी उड़ान भरने में सक्षम
यह विमान रनवे के अलावा बजरी या घास के मैदान से भी उड़ान भर सकता है और लैंड कर सकता है। इस कारण इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। TASL के लिए यह प्रोजेक्ट भारत के रक्षा क्षेत्र में ऐसा महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो विदेशी तकनीक पर निर्भरता को कम करता है। साथ ही रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस साल आसमान में पहुंचाया है एक ‘जासूस’
टाटा ग्रुप ने इस साल आसमान में एक ‘जासूस’ पहुंचाया है। दरअसल, यह एक सैटेलाइट है जिसे टाटा ग्रुप ने सेना के लिए तैयार किया था। यह प्राइवेट सेक्टर में बना भारत का पहला मिलेट्री ग्रेड जियोस्पेटियल सैटेलाइट है। इसकी मदद से पाकिस्तान और चीन समेत कई देशों की हरकतों पर नजर रखी जा सकती है। इसे मिलिट्री ग्रेड के तहत तैयार किया गया है। यह हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें भेजता है। इस सैटेलाइट को इसी साल 7 अप्रैल को एलन मस्क के स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा (अमेरिका) से लॉन्च किया गया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...