24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में अब कैसा है माहौल? ढाका में सेना कर रही पुलिसवालों...

बांग्लादेश में अब कैसा है माहौल? ढाका में सेना कर रही पुलिसवालों की सुरक्षा, खुलवाए थाने

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के दौरान जमकर विरोध-प्रदर्शन हुए। मोहम्मद युनुस ने अब अंतरिम सरकार की कमान संभाल ली है। सरकार विरोधी प्रदर्शन अपने चरम पर रहने के साथ-साथ अब पुलिस स्टेशनों में फिर से सेना की मदद से गतिविधियां शुरू हो रही हैं। छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों की वजह से शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और वह अपना देश छोड़कर भारत के हिंडन एयरबेस पर आ गई हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपने देश छोड़ने के बाद में सभी पुलिस स्टेशनों का कामकाज बिल्कुल ठप्प पड़ गया था। कई पुलिस थानों में हमला हुआ था और इनमें लूटपाट की गई और थानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस सबके बाद पुलिसवालों में डर का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस के कई अधिकारी अपने थानों को खाली करके छिप गए थे। वह ऐसा इसलिए कर रहे थे क्योंकि उन्हें अपने ऊपर हमला होने का डर था।

बांग्लादेश हिंसा में 400 से ज्यादा लोगों की गई जान
छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस कर्मियों समेत 400 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन्य और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि लगभग चार दिनों के बाद सेना की मदद से लगभग 29 पुलिस थानों में फिर से ठप्प पड़ा कामकाज फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ के तौर पर शपथ ग्रहण की। उन्होंने देश में कानून व्यवस्था को सही करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

सेना ने पुलिसवालों को बचाया
पच्चीस ईस्ट बंगाल रेजिमेंट के कंपनी कमांडर शखावत खांडाकर ने कहा कि अपराधी बुरी तरह से लोगों की हत्या कर रहे थे। इनमें कुछ पुलिस वाले भी शामिल थे। उन सभी को बचाना बहुत ही जरूरी था। वे सभी लोगों की सेवा करते हैं और हमें उन्हें सुधार का एक अवसर देने की जरुरत थी। खांडाकर ने कहा कि तेजगांव पुलिस थाने में कई हथियार हैं। अगर ये सभी अपराधियों के हाथों में लग गए तो देश को काफी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए हमने थाने की सिक्योरिटी को लेकर काफी सख्त कदम उठाए।

तेजगांव के डीसीपी अजीमुल हक ने कहा कि हम सेना के जवानों के बहुत ही आभारी हैं। वह हमारे पुलिसकर्मियों की जाने बचाने के लिए आगे आए और लोगों की जान बचाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि हमने सेना की मदद से सभी गतिविधियां फिर से चालू कर दी हैं। मैं सभी लोगों से अब पुलिस थाने आने का आग्रह करता हूं। हम आपकी सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि तेजगांव मंडल के छह पुलिस थानों में से तीन पुलिस थाने पूरी तरह से चालू हो गए हैं। हक ने आगे कहा कि जिन थानों पर ज्यादा असर हुआ है। वहां पर भी छोटे पैमाने पर काम शुरू हो गया है। इस बीच, कई पुलिसकर्मी पुलिस थानों में काम पर आ गए हैं। दूसरे भी आने लगे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे सभी पुलिसवाले अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे।

बुधवार को आईजी मोहम्मद मैनुल इस्लाम ने अधिकारियों को अगले 24 घंटे के भीतर अपनी-अपनी इकाई में शामिल होने का आदेश दिया। गुरुवार को पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और छात्रों समेत सभी क्षेत्रों के लोग वापस आने वाले पुलिसकर्मियों को हर संभव मदद दे रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...