24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय42 कुत्तों का रेप, टॉर्चर और हत्या... वीडियो भी बनाए, दरिंदे को...

42 कुत्तों का रेप, टॉर्चर और हत्या… वीडियो भी बनाए, दरिंदे को मिली इतने साल की सजा

Published on

नई दिल्ली ,

जाने माने क्रोकोडाइल एक्सपर्ट एडम ब्रिटन को ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने दर्जनों कुत्तों के यौन शोषण और हत्या से जुड़े अपराधों के लिए 10 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई है. बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक प्रोडक्शंस पर काम करने वाले 53 साल के जीव विज्ञानी को पशु क्रूरता और चाइल्ड अब्यूज मैटेरियल रखने से संबंधित 56 आरोपों में दोषी ठहराया गया है.

मामले की डीटेल के अनुसार, ब्रिटन ने 2020 और 2022 के बीच 42 कुत्तों को ऑनलाइन खरीदा और उनके मालिकों से वादा किया कि वे कुत्तों को बहुत अच्छे से रखेंगे. लेकिन उसने इन जानवरों पर अत्याचार और दुर्व्यवहार किया, साथ ही उसने अपनी इन हरकतों को एक शिपिंग कंटेनर के अंदर शूट भी किया. उसके टॉर्चर से कम से कम 39 कुत्ते मर गए.

ब्रिटन ने बाद में इन वीडियो को मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर शेयर किया. जांच में यह भी पाया गया कि उसने स्यूडोनिम्स- ‘मॉन्स्टर’ और ‘सेर्बेरस’ के तहत अपनी हत्याओं की चर्चा भी की. उत्तरी क्षेत्र सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने ब्रिटन के अपराधों को ‘विचित्र’ और ‘निशब्द करने वाला’ बताया. जेल की सजा के अलावा, ब्रिटन पर किसी भी जानवर को रखने या खरीदने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है.

ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक एबीसी न्यूज ने जस्टिस ग्रांट के हवाले से कहा, ‘शख्स ने कुत्तों को प्रताड़ित करने और मारने से पहले उनकी तस्वीरें लीं और बाद में उन तस्वीरों को पूर्व मालिकों को ये बताकर भेजा कि वे नए माहौल में अच्छी तरह से ढल रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि ब्रिटन की क्रूरता का पैमाना किसी भी सामान्य मानवीय धारणा और समझ से पूरी तरह से परे है.

कभी वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति रहे ब्रिटेन के ब्रिटन, को सबसे पहले 2022 में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस को उनकी ग्रामीण संपत्ति पर कंप्यूटर, कैमरे, हथियार, सेक्स टॉयेज, कुत्ते के सिर और पिल्लों की सड़ती लाशें मिलीं थीं.

इस मामले ने क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैलाया है और जानवरों के साथ काम करने वाले व्यक्तियों के लिए सख्त नियमों और ब्रैकग्राउंड चेक की मांग की गई है. इस बीच, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपराध की भयावहता के मुकाबले ब्रिटन को बहुत कम सजा मिली है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...