24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के 350 वर्ग किमी क्षेत्र पर यूक्रेन सेना ने किया कब्जा,...

रूस के 350 वर्ग किमी क्षेत्र पर यूक्रेन सेना ने किया कब्जा, व्लादिमीर पुतिन ने आनन-फानन में लगाई इमरजेंसी

Published on

मॉस्को

रूस को यूक्रेन की सेना ने अहम झटका देते हुए कुर्स्क क्षेत्र में करीब 350 वर्ग किमी तक प्रवेश कर लिया है। उत्तर-पूर्व रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तीन दिन से यूक्रेन की अप्रत्याशित छापेमारी लगातार जारी है। 6 अगस्त की सुबह ऑपरेशन शुरू होने के बाद से रूस ने अपने क्षेत्र के कम से कम 350 वर्ग किमी से पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में रूस के सैकड़ों सैनिक मारे गए या गिरफ्तार हुए हैं। रूस की ओर से यूक्रेनी सैनिकों को घुसने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

यूक्रेन की ओर से इसे रूस के साथ मौजूदा युद्ध के सबसे साहसी जवाबी हमले की तरह देखा जा रहा है। यूक्रेनी सेना इसे और बढ़ाने और क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर जोर दे रही है। फाइनेंशियल टाइम्स और पश्चिमी विश्लेषकों ने ऐसे कुछ वीडियो और तस्वीर होने का दावा किया है, जिनमें यूक्रेनी बख्तरबंद वाहनों के हमले में रूसी शहरों और कस्बों को महत्वपूर्ण नुकसान दिखाया गया है।

अपने हमले से यूक्रेन ने चौंकाया
यूक्रेन का ये चौंकाने वाला सैन्य अभियान मंगलवार की सुबह भोर में शुरू हुआ। यूक्रेनी सेना का ध्यान रूसी शहर सुद्जा और उसके आसपास केंद्रित है। इसमें अंतिम पाइपलाइन में से एक पर गैस ट्रांजिट स्टेशन भी शामिल है जो अभी भी मध्य यूरोप में रूसी गैस की आपूर्ति कर रहा है। वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने कई अहम बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी बलों के नियंत्रण में आया क्षेत्रफल करीब 350 वर्ग किलोमीटर है।

रूस ने तनाव बढ़ने के बाद अपने दक्षिणी कुर्स्क क्षेत्र में अतिरिक्त टैंक, तोपखाने और रॉकेट प्रणालियां भेजी हैं। रूस ने कुर्स्क क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को आपातकाल घोषित कर दिया और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा है। फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से व्लादिमीर पुतिन और रूस के सामने यूक्रेन की ओर से पेश की गई यह सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...