9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलजेंडर विवाद में फंसी बॉक्सर ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में भी...

जेंडर विवाद में फंसी बॉक्सर ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में भी एकतरफा रहा मुकाबला

Published on

पेरिस:

अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। 25 साल की इमान ने महिलाओं की 66 किग्रा वर्ग में चीन की यांग लियू को हराकर ये कारनामा किया। इस जीत के साथ ही इमान पेरिस ओलंपिक में अपने देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाब रहीं। लेकिन उनकी जीत से ज्यादा उनकी इस ओलंपिक में भागीदारी पर विवाद रहा।

इमान के लिंग को लेकर है विवाद
इमान और ताइवान की लिन यु-टिंग, दोनों को पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप से लिंग परीक्षण में फेल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। टिंग भी गोल्ड मेडल मैच तक पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद, IOC ने उन्हें पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने की अनुमति दी। जब इमान ने अपने पहले ही मुकाबले में इटली की एंजेला कैरिनी को हरा दिया तो फिर से विवाद शुरू हो गया। कैरिनी ने 46 सेकंड बाद ही मैच को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

जीत पर क्या बोली इमान खलीफ
अपनी जीत के बाद इमान ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। आठ साल से यह मेरा सपना था और मैं अब ओलंपिक चैंपियन और स्वर्ण पदक विजेता हूं।” अपनी जीत के बाद टीम के एक सदस्य ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और 15,000 दर्शकों की क्षमता वाले कोर्ट फिलिप चैटियर स्टेडियम में मौजूद अल्जीरियाई दर्शकों ने जश्न मनाया। इमान ने भीड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा- मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जो मेरा समर्थन करने आए हैं।’

1.79 मीटर लंबी इमान ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान अपनी ताकत का बखूबी इस्तेमाल किया। फाइनल मैच में, उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन यांग लियू पर शानदार खेल दिखाया। रिंग के बीच से उन्होंने कई पावरफुल पंच लगाए। उन्हें इस मैच में 5-0 की एकतरफा जीत मिली। इससे पहले अपने सभी मैचों में इमान को एकतरफा जीत मिली थी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...