9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलरीतिका का क्वार्टर फाइनल 1-1 से 'ड्रॉ', फिर भी क्यों हारीं भारतीय...

रीतिका का क्वार्टर फाइनल 1-1 से ‘ड्रॉ’, फिर भी क्यों हारीं भारतीय रेसलर, अब भी मेडल का मौका

Published on

पेरिस,

भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा को वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. 10 जुलाई को खेले गए क्वार्टर फाइनल में रीतिका को शीर्ष वरीयता प्राप्त और 2 बार की वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडलिस्ट किर्गिस्तान की एपेरी काइजी ने हराया. मुकाबले की समाप्ति के समय स्कोर 1-1 से बराबर था. लेकिन आखिरी अंक एपेरी काइजी को मिला था, जिसके चलते वह विजेता बनने में कामयाब रहीं. रीतिका के पास अब रेपचेज के जर‍िए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा. हालांकि रीत‍िका को यह दुआ करनी होगी कि एपेरी काइजी इस इवेंट के फाइनल में पहुंच जाएं.

क्या है कुश्ती में पैसिविटी का नियम?
रीतिका का क्वार्टर फाइनल मुकाबला काफी कड़ा रहा और दोनों रेसलर ने पैसिविटी के जरिए 1-1 अंक बनाए. बता दें कि फ्रीस्टाइल कुश्ती में पैसिविटी का उपयोग मैच को आक्रामक करने के लिए भी किया जाता है. ऐसा तब होता है जब किसी भी पहलवान ने पहले दो मिनट के भीतर एक भी अंक हासिल न किया हो. ऐसे मामले में जो रेसलर कम आक्रामक रहता है, उसे 30 सेकंड के अंडर एक अंक लेना रहता है. यदि तीस सेकंड के भीतर वह रेसलर अंक नहीं लाता है तो विपक्षी टीम को एक पॉइंट मिल जाता है.

पहले हाफ में पैसिविटी के जरिए रीतिका हुड्डा ने 1 अंक लिया. फिर दूसरे हाफ में किर्गिस्तान की रेसलर ने पैसिविटी के जरिए 1 अंक लिए. कुश्ती के नियमों के अनुसार जो रेसलर अंतिम तकनीकी अंक हासिल करता है, उसी जीत मिलती है. चूंकि आखिरी अंक किर्गिस्तान की रेसलर ने हासिल किया था, ऐसे में उसे जीत मिली.

रीतिका हुड्डा ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हंगरी की रेसलर बर्नाडेट नागी को 12-2 से हरा दिया था. रीतिका प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हंगरी की रेसलर पर पूरी तरह भारी पड़ीं. रीतिका टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर जीत गईं. बता दें कि यदि कोई पहलवान 10 अंकों की लीड बना लेता है, तो मुकाबला वहीं समाप्त कर दिया जाता है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 6 मेडल जीते हैं, जिसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर है. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. फिर हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. फिर रेसलर अमन ने भी ब्रॉन्ज जीतकर पेरिस में भारत का तिरंगा लहराया.

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...