33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिक्या खालिदा जिया के बेटे से मिले थे राहुल गांधी? बांग्लादेश हिंसा...

क्या खालिदा जिया के बेटे से मिले थे राहुल गांधी? बांग्लादेश हिंसा के बीच कहां से आया ये सवाल

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने लंदन में खालिदा जिया के बेटे के साथ राहुल गांधी की मुलाकात की खबरों को गंभीर बताते हुए मांग की है कि कांग्रेस को तुरंत यह बताना चाहिए कि क्या यह मुलाकात हुई थी और अगर हुई थी तो उसका एजेंडा क्या था ? तुहिन सिन्हा ने कहा कि बांग्लादेश के एक वरिष्ठ पत्रकार ने हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है कि पिछले महीने लंदन में राहुल गांधी और खालिदा जिया के बेटे की मुलाकात हुई थी जिसमें राहुल गांधी ने बांग्लादेश में चल रहे आंदोलन को ग्रीन सिग्नल दिया था यानी हरी झंडी दिखाई थी।

तुहिन सिन्हा ने आगे कहा कि गुरुवार, 8 अगस्त को राहुल गांधी एक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे, जिसमें अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज शामिल थे और यही ज्यां द्रेज अगले ही दिन 9 अगस्त को फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए। यहां उनके साथ बांग्लादेश में सिविल वॉर की हमेशा से वकालत करने वाले नदीम खान भी मौजूद थे। तो क्या जब बांग्लादेश में हिंदुओं की जान खतरे में थी, उस समय 8 अगस्त को राहुल गांधी दिल्ली में अपने घर पर इन लोगों को अगले दिन के प्रोटेस्ट के बारे में गाइड कर रहे थे।

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहुल गांधी के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष 31 मार्च को राहुल गांधी ने कहा था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो देश में आग लग जाएगी।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब जो नए खुलासे सामने आ रहे हैं उसके बाद राहुल गांधी को एक बार फिर से अपने बयान को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके उस बयान का अर्थ क्या था। क्या वाकई राहुल गांधी बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में चाहते थे। कांग्रेस पार्टी की अर्बन नक्सल मानसिकता को लेकर इससे बड़ा कोई प्रमाण नहीं हो सकता।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...