22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधरती पर आने वाली है आपदा, मेक्सिको के पिरामिड का शाप धरती...

धरती पर आने वाली है आपदा, मेक्सिको के पिरामिड का शाप धरती पर कहर बनकर टूटेगा, जानें क्यों की जा रही भविष्यवाणी

Published on

मेक्सिको सिटी:

मेक्सिको में प्राचीन काल में बने पिरामिड के साथ हुई घटना के बाद धरती पर बड़ी आपदा के आने की भविष्यवाणी की जा रही है। पिरामिड को बनाने वाली प्राचीन जनजाति के लोग इसका इस्तेमाल मानवबलि के लिए किया करते थे। इसका एक हिस्सा हाल ही में ढह गया, जिसके बाद इसे बनाने वाली जनजाति के वंशजों का कहना है कि यह धरती पर तबाही का संकेत है। द सन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिरामिड का एक हिस्सा बीती 30 जुलाई को भारी बारिश के बाद ढह गया है।

पिरामिड पर दी जाती थी मानव बलि
रिपोर्ट के मुताबिक, पिरामिड का निर्माण आधुनिक पुरेपेचा लोगों के पूर्वजों द्वारा किया गया था। यह एक खूंखार लड़ाकू जनजाति थी, जिसने एजटेक लोगों को हराया था। इतिहासकारों का माननना है कि प्राचीन पुरेपेचा जनजाति के लोग अपने सबसे महत्वपूर्ण देवता कुरिकवेरी को खुश करने के लिए याकाटा पिरामिड का इस्तेमाल करते थे। ये पिरामिड मिचोआकेन राज्य के इहुआत्जियो के पुरातात्विक स्थल में पाए जाते हैं।

आपदा के आने का संकेत
पुरेपेचा जनजाति से संबंध रखने वाले अल्वारेज ने कहा कि पिरामिड का ढहना दुनिया पर तबाही आने का संकेत है। उन्होंने कहा, इसे बनाने वाले हमारे पूर्वजों के लिए एक बुरा शगुन था, जो एक महत्वपूर्ण घटना की निकटता का संकेत देता था। ऐसा ही हुआ था, पुरपेचा जनजाति पर एक बार बड़ा हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि पिरामिड के गिरने को शाप की तरह देखा जाता है, जो आपदा के आने का संकेत है।

पुरेपेचा ने एज़्टेक को हराया और 400 साल से ज्यादा तक शासन किया। इहुआत्जियो क्षेत्र पर पहले एज्टेक लोगों का कब्जा था, जिन्हें 900 ईस्वी में पुरपेचा जनजाति ने हरा दिया। 1519 में स्पेनिश आक्रमण के बाद यहां पुरपेचा जनजाति का शासन खत्म हुआ। मेक्सिको के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री ने बुधवार को बयान जारी कर पिरामिड के बारे में जानकारी दी। इसमें कहा गया कि पिरामिड के आधारों में से एक के दक्षिणी छोर का मध्य भाग ढह गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...