22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान की सरकार ने हैक की हमारी वेबसाइट, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा...

ईरान की सरकार ने हैक की हमारी वेबसाइट, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका (USA) में साल के आखिरी में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस बीच खबर आई है कि डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेन वेबसाइट हो गई है. अब इसका आरोप ईरान सरकार पर लगा है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सरकार ने उनके चुनावी कैंपेन की वेबसाइट हैक की है. उन्होंने ऐसा दावा सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा करते हुए कहा, “हमें Microsoft Corporation द्वारा जानकारी दी गई है कि हमारी कई वेबसाइटों में से एक को ईरानी सरकार द्वारा हैक कर लिया गया है- ऐसा करना अच्छी बात नहीं है! वे केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी प्राप्त करने में सक्षम थे, लेकिन फिर भी, उन्हें इस तरह का कुछ भी नहीं करना चाहिए.”

‘हमारी सरकार कमजोर…’
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान और अन्य देश कुछ भी करने से नहीं रुकेंगे, क्योंकि हमारी सरकार कमजोर और अप्रभावी है, लेकिन ऐसा लंबे वक्त तक नहीं रहेगा. ईरान को यह एहसास नहीं है कि मैं दुनिया को एक बेहतर और सुरक्षित जगह बनाऊंगा और यह उनके लिए भी अच्छा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे सोमवार (12 अगस्त) रात को टेक दिग्गज एलन मस्क को एक इंटरव्यू देंगे. अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘सोमवार की रात मैं एलन मस्क के साथ एक प्रमुख साक्षात्कार करूंगा.’

हालांकि, मस्क ने अभी तक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस इंटरव्यू को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. ट्रंप का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने टिम वाल्ज को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुन लिया है. टिम वाल्ज मिनेसोटा के गवर्नर हैं.

ट्रंप को ट्विटर ने किया था बैन
बता दें कि जनवरी 2021 में ट्रंप को ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था. हालांकि, मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब्जा करने के बाद ट्रंप का एक्स अकाउंट बहाल कर दिया गया था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...