9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक में भारत का सफर खत्म... बगैर Gold फीका रहा अभियान,...

पेरिस ओलंपिक में भारत का सफर खत्म… बगैर Gold फीका रहा अभियान, टोक्यो का महारिकॉर्ड भी नहीं टूटा

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया है. किर्गिस्तान की रेसलर एपेरी काइजी की सेमीफाइनल में हार के साथ रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम कुश्ती फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मेडल की से बाहर हो गईं. यदि किर्गिस्तान की रेसलर फाइनल में पहुंच जाती तो रीतिका के पास रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज जीतने का मौका रहता. रीतिका हुड्डा के मेडल की रेस से बाहर होने के साथ ही साथ भारत का मौजूदा ओलंपिक गेम्स में सफर खत्म हो गया.

पेरिस में छह पर अटका भारत!
भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल छह मेडल जीते हैं. इसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल है. जहां सिल्वर मेडल एथलेटिक्स में आया. वहीं शूटिंग में भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि कुश्ती और हॉकी में भी एक-एक ब्रॉन्ज मिला. हालांकि रेसलर विनेश फोगाट के मामले में फैसला भारत के पक्ष आता है तो पदकों की संख्या जरूर सात हो जाएगी. विनेश के मामले में फैसला जो भी हो, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई कि भारत पेरिस ओलंपिक में कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया. बिना गोल्ड के भारत का अभियान फीका ही माना जाएगा.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल शूटिंग में मिला, जब मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज हासिल किया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. फिर पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके बाद रेसलर अमन सहरावत ने मेन्स 57 किलो फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज जीता.

टोक्यो का रिकॉर्ड टूट नहीं पाया
बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंप‍िक (2020) में एक गोल्ड 7 मेडल जीते थे, जो भारत का ओलंप‍िक इत‍िहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही थी कि भारत की मेडल टैली दोहरे अंक में पहुंच पाएगी. मगर उम्मीदों के विपरीत हुआ. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत सका और उसके मेडल्स की संख्या 6 पर अटक गई..

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकवीर
मनु भाकर- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
मनु भाकर/सरबजोत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
स्वप्निल कुसाले- ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
भारतीय हॉकी टीम- ब्रॉन्ज मेडल
नीरज चोपड़ा- सिल्वर मेडल, एथलेटिक्स
अमन सहरावत- ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंग

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के कुल 112 एथलीट्स ने 16 खेलों के कुल 69 मेडल इवेंट में भाग लिया. इसके साथ ही पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस गए थे. हालांकि शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी और कुश्ती में ही भारत को पदक हासिल हो सका. देखा जाए तो भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक कुल 41 पदक जीते हैं. इनमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (2008) और नीरज चोपड़ा (2021)ही व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीत पाए हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...