12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमुनाफा कमाने और बदनाम करने की साजिश...हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद...

मुनाफा कमाने और बदनाम करने की साजिश…हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप पर लगाए गए कथित घोटाले के आरोपों को लेकर ग्रुप की प्रतिक्रिया आई है। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। ग्रुप ने कहा कि हिंडनबर्ग के आरोप मुनाफा कमाने की साजिश के तहत लगाए गए हैं। वहीं ग्रुप ने कहा कि यह अडानी ग्रुप को बदनाम करने की कोशिश है। बता दें कल हिंडनबर्ग की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इसमें सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर कथित अडानी घोटाले में कनेक्शन के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद देर रात बुच दंपति की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी। बुच दंपति ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

आज अडानी ग्रुप की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में तथ्यों को जोड़-तोड़ कर पेश किया गया है। हम इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। यह रिपोर्ट सिर्फ हमें बदनाम करने वाले दावों की रि-साइक्लिंग है। हिंडनबर्ग ने ऐसे आरोप पहले भी लगाए थे। उन आरोपों की पहले ही गहन जांच की जा चुकी है और ये आधारहीन साबित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

‘ओवरसीज होल्डिंग स्ट्रक्चर पूरी तरह से पारदर्शी’
अडानी ग्रुप ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हमारा ओवरसीज होल्डिंग स्ट्रक्चर पूरी तरह से पारदर्शी है। इसमें सभी तत्थों और विवरणों को नियमित रूप से कई सार्वजनिक दस्तावेजों में प्रदर्शित किया जाता है। स्टेटमेंट में अडानी ग्रुप ने कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जिन लोगों के नामों का जिक्र किया गया है, उनके साथ अडानी ग्रुप का कोई भी व्यावसायिक संबंध नहीं है। यह सिर्फ जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास है।

क्या है मामला?
हिंडनबर्ग रिसर्च ने कल यानी शनिवार को अपनी वेबसाइट पर इस खुलासे दावा करते हुए इससे संबंधित रिपोर्ट शेयर की थी। हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि व्हिसलब्लोअर से मिले डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है जिन ऑफशोर संस्थाओं का इस्तेमाल अडानी मनी साइफनिंग स्कैंडल में हुआ, उसमें SEBI अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की हिस्सेदारी थी। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा सेबी अध्यक्ष और उनके पति धवल बुच के पास ठीक उसी अस्पष्ट ऑफशोर बरमूडा और मॉरीशस फंड में हिस्सेदारी थी, जिसका इस्तेमाल गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी ने किया था।

पिछले साल रिपोर्ट के बाद हुआ था अडानी ग्रुप को नुकसान
पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अडानी को 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। बता दें कि हाल ही में सेबी ने हिंडनबर्ग को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...