12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedPM ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जारी की ज्यादा उपज देने...

PM ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जारी की ज्यादा उपज देने वाली 61 फसलों की 109 किस्में

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आज बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त किस्में जारी की. इस मौके पर पीएम ने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की.

61 फसलों की 109 किस्मों को जारी
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 61 फसलों की 109 किस्मों को जारी की, जिनमें 34 खेती की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं. खेती की फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए हैं. बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, बागान फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की गई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव समावेशी खेती और जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है. उन्होंने भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी आदि कई सरकारी कार्यक्रमों से जोड़कर फसलों की जैव-सशक्त किस्मों को प्रोत्साहन देने पर भी जोर दिया है. पीएम ने विशेष रूप से कहा कि कृषि के क्षेत्र में उठाये गए इन कदमों से किसानों की अच्छी आय सुनिश्चित होगी और उनके लिए उद्यमिता के नए अवसर प्राप्‍त होंगे. उच्च उपज वाली 109 किस्मों को जारी करने का यह कदम इस दिशा में एक और कदम है.

पीएम ने की वैज्ञानिकों की सराहना
इस मौके पर पीएम ने कहा कि नई फसलों के किस्में किसानों के लिए काफी फायदेमंद होंगी क्योंकि इससे कम खर्च में ज्यादा मुनाफा होगा. इससे पर्यावरण पर भी काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इस मौके पर पीएम ने इन नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना भी की.

वैज्ञानिकों ने बताया कि वे अप्रयुक्त फसलों को मुख्यधारा में लाने के लिए पीएम द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप काम कर रहे हैं. प्रधान मंत्री ने सुझाव दिया कि किसानों को उनके फायदे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर महीने नई किस्म विकसित की जा रही है. किसानों को इसके महत्व के बारे में सही से जानकारी होनी चाहिए.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...