10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedवित्त मंत्री ने माना - बांग्लादेश संकट के कारण भारत की कपड़ा...

वित्त मंत्री ने माना – बांग्लादेश संकट के कारण भारत की कपड़ा इंडस्ट्री को नुकसान, जल्द छटेंगे संकट के बादल

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में आए संकट का असर भारत की कपड़ा इंडस्ट्री में दिखाई दे रहा है। यह बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश संकट के कारण भारत का कपड़ा उद्योग अनिश्चितता का सामना कर रहा है और इसे नुकसान हो रहा है। वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई कि सामान्य स्थिति जल्द ही लौट सकती है। वित्त मंत्री ने ये बातें बजट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करते हुए मीडिया से बातचीत में कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के साथ सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने भारतीय निवेश के संबंध में कहा कि विशेष रूप से तमिलनाडु के कपड़ा उद्योग ने वहां अच्छे विश्वास से निवेश किया है। यही नहीं, वहां जाकर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा कि हमने कम आय वाले देशों के प्रति शुल्क और कोटा के मामले में जो उदार रुख अपनाया है, उसके कारण बांग्लादेश से निर्यात में भी वृद्धि हुई है। वे (बांग्लादेश में स्थित भारतीय परिधान उद्योग) भारत को निर्यात भी कर सकते हैं।

सभी निवेश सुरक्षित
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पड़ोसी देश में संकट के कारण परिधान और बुने हुए कपड़े के क्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी निवेश सुरक्षित हैं। मेरे लिए यह देखना अभी जल्दबाजी होगी कि बांग्लादेश में इस स्थिति का हमारी अर्थव्यवस्था पर किस तरह का असर पड़ेगा। मुझे उम्मीद है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार जल्द से जल्द चीजों को सुलझा लेगी ताकि बांग्लादेश और भारत दोनों के लोग सामान्य स्थिति में वापस आ सकें।

पटरी पर लौट रही बांग्लादेश की कपड़ा इंडस्ट्री
इस सप्ताह की शुरुआत में बांग्लादेश में राजनीतिक संकट तब आया जब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। इसके तुरंत बाद संसद को भंग कर दिया गया और अंतरिम सरकार का गठन किया गया। हाल में आई एक खबर के मुताबिक अब बांग्लादेश में स्थिति पटरी पर लौट रही है। कई गारमेंट फैक्ट्री शुरू भी हो गई हैं। बांग्लादेश में जितनी भी गारमेंट फैक्ट्री हैं, उनमें से करीब 25 फीसदी भारतीयों की हैं। इन्होंने वहां जाकर फैक्ट्रियां खोलीं और काफी लोगों को रोजगार दिया। बांग्लादेश की इन फैक्ट्रियों में से करीब 90 फीसदी माल दूसरे देशों में भेजा जाता है।

दुनियाभर में फैला है बिजनेस
बांग्लादेश का कपड़ा कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश से हर महीने 3.5 से 3.8 बिलियन डॉलर के बीच का एक्सपोर्ट होता है। इसमें यूरोपियन संघ से लेकर यूके तक शामिल है। वहीं कुल मार्केट का 10 फीसदी हिस्सा अमेरिका में एक्सपोर्ट होता है। अगर भारत की बात करें तो एक्सपोर्ट बांग्लादेश के मुकाबले काफी कम है। यह मात्र 1.3 से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...