22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअभी पानी शांत करना शुरू ही किया है... चीनी फाइटर जेट पर...

अभी पानी शांत करना शुरू ही किया है… चीनी फाइटर जेट पर भड़के फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस, ड्रैगन को लगाई फटकार

Published on

मनीला

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने रविवार को दक्षिण चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र में चीनी वायु सेना की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कार्रवाई को ‘अनुचित, अवैध और लापरवाहीपूर्ण’ बताया। 2022 में मार्कोस के पदभार संभालने के बाद पहली घटना है, जिसमें फिलीपींस ने नौसेना या तट रक्षक जहाजों के बजाय चीनी विमानों द्वारा खतरनाक कार्रवाइयों की शिकायत की है। इसके पहले शनिवार को फिलीपींस के सेना प्रमुख ने शनिवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर के ऊपर गश्त कर रहे वायुसेना के एक विमान के मार्ग में चीनी वायुसेना के दो विमानों ने खतरनाक पैंतरेबाजी की जो एक भड़काऊ कृत्य है। उन्होंने कहा कि स्कारबॉरो शोल क्षेत्र के ऊपर यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। सेना प्रमुख जनरल रोमियो ब्रॉनर ने कहा कि घटना के बाद फिलीपीन की वायुसेना का ‘एनसी-212’ आई हल्का परिवहन विमान क्लार्क एयर बेस पर सुरक्षित लौट आया था तथा उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित थे।

चीन के फाइटर जेट की अवैध हरकत
फिलीपीन के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि चीनी जेट विमान फिलीपींस के विमान के ‘बहुत करीब’ आ गए थे तथा उन्होंने ‘हमारे पायलटों की जान को वास्तव में खतरे में डाल दिया।’ एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि चीनी लड़ाकू विमानों से कम से कम आठ ‘फ्लेयर’ छोड़े गए। दोनों अधिकारियों ने घटना की संवेदनशीलता के कारण अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। फ्लेयर आमतौर पर जेट विमानों द्वारा मिसाइल हमले से बचने के लिए छोड़े जाते हैं। ये ऐसे पदार्थों के बने होते हैं, जो छोड़े जाने के बाद हवा के संपर्क में आते ही जल उठते हैं।

रविवार को मार्कोस ने चीन से समुद्र और आसमान दोनों में जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। मार्कोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति संचार कार्यालय से पोस्ट किए एक बयान में कहा, ‘हमने अभी पानी को शांत करना शुरू ही किया है। यह पहले से ही चिंताजनक है कि इससे हमारे हवाई क्षेत्र में अस्थिरता हो सकती है।’

चीन ने क्या कहा था?
चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ‘साउदर्न थियेटर कमान’ ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को फिलीपिन की वायुसेना का विमान हुआनग्यान द्वीप के ऊपर वायुक्षेत्र में ‘अवैध रूप से’ आ गया था और उसने उसकी प्रशिक्षण गतिविधियों में बाधा डाली। चीन स्कारबॉरो शोआल को हुआनग्यान कहता है और उसे वह अपना क्षेत्र बताता है। उसने कहा कि कमान ने फिलीपीन वायुसेना के विमान की पहचान करने, उसका पता लगाने एवं उसे खदेड़ने के लिए जेट विमान एवं जहाज भेजे। उसमें कहा गया है कि चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए हाईअलर्ट और तैयार रहता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...