33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिआम आदमी पार्टी के मुख्यालय का पता बदला, खाली किया राउज एवेन्यू...

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय का पता बदला, खाली किया राउज एवेन्यू वाला

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय का पता बदल चुका है। अब 1-पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुख्यालय का नया पता होगा। पार्टी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थिति अपना पुराना मुख्यालय रविवार से खाली करना शुरू किया। इसके साथ ही पार्टी मुख्यालय के लिए केंद्र से आवंटित नए भवन में आम आदमी पार्टी ने अपना बोर्ड भी लगाया दिया है।

नए मुख्यालय में शिफ्टिंग का काम चल रहा
कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को नई दिल्ली के लुटियंस जोन में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन मार्ग स्थित बंगला नंबर-1 आवंटित किया है। जल्द राउज एवेन्यू से पूरी तरह पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन के बंगले में शिफ्ट हो पार्टी मुख्यालय शिफ्ट हो जाएगा। अब मीटिंग, प्रेसवार्ता और पार्टी की अन्य सारी गतिविधियां नए मुख्यालय पर ही आयोजित होंगी। मुख्यालय शिफ्टिंग की पुष्टि और जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

नए कार्यालय पर होगी बैठक
गौरतलब है कि रविवार को ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हो सकती है। इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कर सकते हैं। मनीष सिसोदिया को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। वह दिल्ली आबकारी पॉलिसी मामले में 17 महीनों तक जेल में बंद रहे।

पार्टी का कहना है कि मनीष सिसोदिया के बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। आम आदमी पार्टी का यह भी कहना है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में तीन बार का जो रिजल्ट रहा है, इस बार भी आम आदमी पार्टी वही दोहराने जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...