17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयझूठ के लिए माफी मांगें मुइज्जू... जयशंकर से मिल गरजे मालदीव के...

झूठ के लिए माफी मांगें मुइज्जू… जयशंकर से मिल गरजे मालदीव के विपक्षी नेता, भारत समर्थक नीतियों को सराहा

Published on

माले

मालदीव के मुख्य विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार की भारत नीति में अचानक किए गए बदलाव का स्वागत किया। एमडीपी के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद कहा कि मालदीव इस बात को लेकर हमेशा आश्वस्त रहा है कि देश पर जब भी संकट आएगा और वह मदद के लिए पुकारेगा तो भारत सबसे पहले सहायता करेगा। जयशंकर इन दिनों मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने मालदीव में भारत की मदद से बने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया है। यह मुइज्जू के शासन में किसी बड़े भारतीय नेता की पहली मालदीव यात्रा भी है।

अब्दुल्ला शाहिद की मुइज्जू से माफी की मांग
एमडीपी अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि मुइज्जू सरकार अपने अधिकारियों के कृत्यों, झूठ और गैर-जिम्मेदाराना बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जिनकी वजह से मालदीव को विदेश और आर्थिक मोर्चे पर खासा नुकसान हुआ है। मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री शाहिद ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारत के विदेश मंत्री जयशंकर का मालदीव में एमडीपी सचिवालय के अपने सहयोगियों के साथ स्वागत करने और मुलाकात में मुझे बेहद खुशी हुई।”

‘मालदीव की मदद में सबसे आगे रहेगा भारत’
उन्होंने कहा, “मालदीव इस बात को लेकर हमेशा आश्वस्त रहा है कि जब भी मालदीव अंतरराष्ट्रीय 911 डायल करेगा तो सबसे पहले मदद करने वाला देश भारत होगा।” उन्होंने कहा, “मौजूदा सरकार की ओर से भारत के खिलाफ आक्रामक नारे लगाने, मजाक उड़ाने और भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के कारण मालदीव की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा, आर्थिक क्षति हुई तथा कई अन्य अनावश्यक कठिनाइयां और चुनौतियों का सामना करना पड़ा।” शाहिद ने कहा, “ऐसे में अब जब राष्ट्रपति मुइज्जू सरकार की मालदीव-भारत नीति में अचानक बदलाव आया है तो एमडीपी इसका स्वागत करती है।”

मुइज्जू से शासन में बिगड़े भारत-मालदीव संबंध
चीन के प्रति झुकाव के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच पिछले साल संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी। राष्ट्रपति मुइज्जू ने शनिवार को भारत को सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बताया और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता जाहिर की थी। शाहिद ने कहा, “एमडीपी को उम्मीद है कि यह बदलाव अस्थायी या दिखावा नहीं होगा, बल्कि मालदीव के लोगों के सर्वोत्तम हित में होगा।”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...