17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुछ अजीब हो रहा... अंटार्कटिका में ऐसा क्या हुआ कि वैज्ञानिकों ने...

कुछ अजीब हो रहा… अंटार्कटिका में ऐसा क्या हुआ कि वैज्ञानिकों ने दे दी चेतावनी, पूरी दुनिया को खतरा

Published on

वेलिंगटन

अंटार्कटिका के ऊपर ठंडी हवा के एक घूमते हुए द्रव्यमान ने वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसे अंटार्कटिक ध्रुवीय भंवर के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अंटार्कटिक ध्रुवीय भंवर अभूतपूर्व रूप से अस्थिर दिख रहा है। पृथ्वी के समताप मंडल के तापमान में नाटकीय उछाल के बाद दो दशकों से अधिक समय में पहली बार भंवर के बंटने का जोखिम बढ़ रहा है। न्यू साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे अंटार्कटिका में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में मौसम असामान्य रूप से गर्म और शुष्क बन सकता है।

कमजोर पड़ा अंटार्कटिका ध्रुवीय भंवर
आमतौर पर अंटार्कटिक ध्रुवीय भंवर हर साल स्थिर रहता है। लेकिन, इस साल यह भंवर नाटकीय रूप से कमजोर हो गया है। हवा की गति काफी कम हो गई है, जिससे ठंडी हवा बाहर निकल गई है औक गर्म हवा अंटार्कटिका में घुस गई है। नतीजतन, भंवर अपनी सामान्य स्थिति से हट गया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में ठंड का मौसम आ गया है।

बदल सकता है मौसम का मिजाज
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बार-बार हवा की गति धीमी होने से भंवर की दिशा में अचानक और नाटकीय बदलाव हो सकता है। इसे अचानक समताप मंडलीय गर्मी के रूप में जाना जाता है। यह अंटार्कटिक ध्रुवीय भंवर संभावित विभाजन के साथ मिलकर, पहले से ही चरम स्थितियों को और भी बदतर बना सकता है। यू.के. में सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के साइमन ली का कहना है कि भंवर में अपेक्षाकृत छोटे व्यवधान भी बड़े प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, “कभी-कभी मामूली गर्मी भंवर को बाद में किसी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार बन सकती है। इसका प्रमुख कारण अंटार्कटिक भंवर की परिवर्तनशीलता का काफी कम होना है। अगर कुछ भी थोड़ा असामान्य होता है तो यह बहुत तेजी से चरम घटना बन सकती है।”

वैज्ञानिकों ने भंवर को लेकर क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड विश्वविद्यालय में दक्षिणी ध्रुवीय भंवर के व्यवहार की स्टडी करने वाली चैंटेल ब्लाचुट का कहना है कि इस साल अंटार्कटिका ध्रुवीय भंवर की संरचना काफी असामान्य है। उन्होंने बताया कि गर्म हवा इस भंवर पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। इससे भंवर के दोनों ओर की दो संरचनाओं पर खिंचाव बढ़ रहा है। अगर ऐसा ही जारी रहा तो इस साल कुछ असामान्य हो सकता है। हालांकि यह अभी भी अनिश्चित है कि भंवर वास्तव में विभाजित होगा या नहीं।

अंटार्कटिक ध्रुवीय भंवर से दुनिया को क्या खतरा
अंटार्कटिक ध्रुवीय भंवर वैश्विक मौसम पैटर्न को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। इसने पूरी दुनिया में वैज्ञानिकों के लिए चिंताएं पैदा कर दी है। इस भंवर की अस्थिरता में जलवायु परिवर्तन के कारण, जैसे कम समुद्री बर्फ और हंगा टोंगा-हंगा हापाई ज्वालामुखी विस्फोट सबसे ज्यादा योगदान दे रहे हैं। इस घटना के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। न केवल अंटार्कटिका को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका को भीषण गर्मी और सूखे का सामना करना पड़ सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...