9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान... इस हिंदू क्रिकेटर को...

पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान… इस हिंदू क्रिकेटर को भी मिली जगह

Published on

ढाका,

बांग्लादेश इन दिनों तख्तापलट और दंगे के माहौल से गुजर रहा है. पीएम शेख हसीना देश छोड़ चुकी हैं. मोहम्मद यूसुफ अंतरिम पीएम बने हैं. बांग्लादेश में अब भी तनाव की स्थिति है. इसी बीच क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं. उन्हें पाकिस्तान दौरे पर जाना है. इसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

इस टीम में बांग्लादेश के स्टार हिंदू क्रिकेटर लिटन दास को भी जगह मिली है. हालांकि वो टीम के साथ लगातार बने हुए हैं, मगर बांग्लादेश में जिस तरह से तख्तापलट हुआ, सरकार बदली और वहां दंगों के बीच हिंदूओं पर हमले हो रहे हैं, इसके बीच लिटन का टीम में सेलेक्शन हुआ है.

दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी 2 टेस्ट की सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुताबिक, बांग्लादेश टीम 13 अगस्त को लाहौर पहुंच जाएगी. पाकिस्तान-बांग्लादेश टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा.

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम लाहौर पहुंचकर वहां तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी. साथ ही उसे ट्रेनिंग का भी भरपूर समय दिया जाएगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का आखिरी यानी दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा. यह मुकाबला कराची के मैदान पर होगा.

पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद.

पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), आमिर जमाल (अगर चोट ठीक हो जाती है), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...